फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Telugu 5 Winner: जानिए कौन हैं बिग बॉस तेलुगु 5 के विनर वीजे सनी? जिनकी मां भी बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

Mon, 20 Dec 2021 02:24 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो के पांचवें सीजन की शुरुआत इसी साल 5 सितंबर से हुई थी। जो कि 106 दिनों तक चला और उसके बाद इसका फिनाले हुआ। शो के विजेता वीजे सनी को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए और 25 लाख की कीमत का घर मिला है।
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस तेलुगु - फोटो : सोशल मीडिया
Who is Bigg Boss Telugu 5 Winner: बिग बॉस तेलुगु 5 सीजन के विजेता का ताज वीजे सनी ने पहना है। इस शो के पांचवे सीजन को नागार्जुन ने होस्ट किया था और  शो का फिनाले हो गया है। इस शो के पहले रनरअप शनमुख जसवंत रहे हैं। इस लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो के पांचवें सीजन की शुरुआत इसी साल 5 सितंबर से हुई थी। जो कि 106 दिनों तक चला और उसके बाद इसका फिनाले हुआ। शो के विजेता वीजे सनी को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए और 25 लाख की कीमत का घर मिला है। शो के होस्ट नागार्जुन ने वीजे सनी को ट्रॉफी दी। आइए जानते हैं कौन हैं वीजे सनी

 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस तेलुगु - फोटो : ट्विटर
बिग बॉस तेलुगु 5 सीजन की शुरुआत 19 प्रतियोगियों से हुई थी। फिनाले में होस्ट नागार्जुन ने शो के विनर की अनाउंसमेंट की और सनी को ट्रॉफी दी। इस दौरान नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और नानी भी वहां मौजूद थे। इसके अलावा, एक्ट्रेस श्रेया सरन ने कई तेलुगू गानों पर परफॉर्म भी किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस तेलुगु 5 के विनर वीजे सनी - फोटो : ट्विटर
अगर विजेता वीजे सनी की बात करें तो उनका जन्म 1989 में हुआ। वह तेलंगाना के खम्मम के रहने वाले हैं। वहीं, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद सनी ने उस्मानिया कॉलेज, हैदराबाद से बीकॉम की डिग्री पूरी की। 

4 of 5
बिग बॉस तेलुगु - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी मां कलावती भी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाईं, पर उन्होंने अपने बेटे को शोबिज की दुनिया में प्रवेश के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। वीजे सनी ने टीवी शो जस्ट फॉर मैन के होस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस तेलुगु - फोटो : ट्विटर
इसके बाद उन्होंने लाइफस्टाइल रिपोर्टर के तौर पर भी काम किया। उनका पूरा नाम अरुण रेड्डी है और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कल्याण वैभोगम से की, जिसका निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया था। बिग बॉस तेलुगू में श्याम सिंह रॉय, सई पल्लवी और कीर्ति शेट्टी भी शामिल हुए थे। इस शो के फिनाले का हिस्सा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी बनेथे। वह डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ शो में पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें