फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि, दृष्टि, प्रत्यूषा, नेहा में से कौन ले सकता है शिल्पा शिंदे की जगह!

Thu, 17 Mar 2016 12:26 PM IST
आस्था मिश्रा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ये खबर पक्की है कि सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' कि 'अंगूरी भाभी' यानी शिल्पा शिंदे सीरियल छोड़ रही हैं। उनके फैंस के लिए ये जरूर बहुत दुख की बात है लेकिन सीरियल वाले जल्द ही दूसरी 'अंगूरी भाभी' लाने के मूड में हैं। अभी तक किसी नाम पर मोहर तो नहीं लगी है। अमर उजाला के मुताबिक इन हीरोइनों को 'अंगूरी भाभी' बनने का मौका मिले तो शायद रोल में जचेंगी। इनकी कद-काठी, गोल, क्यूट सा चेहरा शायद सूट कर जाए। आपका क्या मानना है?
विज्ञापन

रश्मी हैं सबसे पहली पसंद

2 of 8
angoori bhabhi
रश्मि देसाई का नाम सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। खबरें भी हैं कि सीरियल वाले रश्मि को इस रोल के लिए साइन कर सकते हैं। हालांकि वे &टीवी पर ही दूसरा शो कर रही हैं। लेकिन रश्मि अगर इस रोल को अपनाती हैं तो अंगूरी भाभी के हुलिए में अच्छी लगेंगी। खास बात ये भी है कि इस रोल के लिए शिल्पा से पहले रश्मि को ही लिया जाना था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।
विज्ञापन

हर तरह का रोल कर लेती हैं दृष्टी

3 of 8
हमारी तरफ से दूसरा नाम है दृष्टि धामी का। दृष्टि आजकल सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। लेकिन चूंकि दृष्टि दिखने में भी गोल, मासूम सी हैं और कॉमेडी भी ठीक ठाक कर लेती हैं तो इस रोल में बढ़िया लगेंगी। दृष्टि हर तरह के रोल में ढल जाती हैं।

नेहा भी हो सकती है अच्छा विकल्प

4 of 8
angoori bhabhi
'बालिका वधू' में 'गहना' का रोल निभा चुकीं नेहा मारदा भी अंगूरी भाभी बन कर जचेंगी। हालांकि उनका कद शिल्पा से छोटा है लेकिन क्या पता, सीधे पल्ले की साड़ी और सिर पर पल्लु रख कर वे भी अच्छी लगें!
विज्ञापन

प्रत्यूषा पर खूब जंचता है साड़ी-पल्लू

5 of 8
angoori bhabhi
प्रत्यूषा बैनर्जी को इस रोल में सोचिए तो कैसी लगेंगी? प्रत्यूषा ने 'बालिका वधू' में 'आनंदी' का रोल निभाया था तो ये बात पक्की है कि साड़ी में तो वे अच्छी लगेंगी। साथ ही अब उनका वजन भी थोड़ा बढ़ गया है इसलिए गोल-मटोल सी क्यूट अंगूरी भाभी बन सकती हैं। जरूरत होगी तो बस बोलने का वो लहजा पकड़ने की!
विज्ञापन

सरगुन को कॉमेडी रोल में देखना होगा दिलचस्प

6 of 8
angoori bhabhi
वैसे सरगुन मेहता को भी इस रोल के लिए विकल्प के तौर पर रखा जा सकता है। सरगुन ने कभी कॉमेडी रोल तो नहीं किए हैं इसलिए नए अवतार में देखना दिलचस्प होता। सरगुन भी 'बालिका वधू' में 'गंगा' का रोल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

शिल्पा जैसी ही क्यूट हैं शफक

7 of 8
angoori bhabhi
और हमारे मुताबिक आखिरी नाम है शफक नाज का। शफक आजकल सीरियल 'चिड़ियाघर' में मयूरी का रोल कर रही हैं। उनका चेहरा भी गोल है और कॉमेडी भी अच्छी कर लेती हैं। शिल्पा और शफक के बीच एक कनेक्शन ये भी है कि पहले शिल्पा भी 'चिड़ियाघर' में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

शिल्पा ही रहेंगी असली अंगूरी भाभी

8 of 8
angoori bhabhi
वैसे, जो भी हो अंगूरी भाभी के रोल में शिल्पा शिंदे जितना शायद ही कोई अच्छा लगे। देखते हैं कौन आपकी नई अंगूरी भाभी बन कर आती है। शिल्पा के दर्शक उन्हें सीरियल में जरूर मिस करेंगे। क्यों सही पकड़े हैं न!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें