सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' खूब चर्चा में है। प्रतिभागी आपस में मिल रहे हैं, दोस्ती बना रहे हैं और झगड़े भी कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने शो के नए प्रोमो जारी किए हैं। एक मैं गुल्लू को किसी प्रतिभागी को लाइफ लाइन देने को कहा जाता है। दूसरे प्रोमों में यंग को गलतफहमी हो जाती है। तीसरे प्रोमो में एक खास एक्टिविटी कराई गई है।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस 20
- फोटो : यूट्यूब@Colors
गुल्लू ने किसे दी लाइफ लाइन?
शो के नए प्रोमो में गुल्लू से बिग बॉस कहते हैं कि आप इस एपिसोड में उन प्रतिभागियों को एक-एक लाइफ लाइन देंगे, जो खो बैठे हैं। गुल्लू, कनिका, उदिति, स्काउट, आसिफ, यंग और रीति का नाम लेते हैं। गुल्लू, बिग बॉस से कहते हैं कि दोस्त तो मेरे काफी हैं लेकिन बाद में ये लोग यह महसूस करेंगे कि मैंने अपने किसी एक के साथ अपनी दोस्ती निभाई है। इसलिए वह उस वक्त किसी का नाम नहीं लेते हैं। इस पर बिग बॉस कहते हैं कि कैप्टन गुल्लू ने अपना फैसला सुना दिया है। गुल्लू ने क्या फैसला सुनाया है वह एपिसोड देखने पर पता चलेगा।
अपनी गैंग कहने पर चिढ़े आसिफ
शो के दूसरे प्रोमो में आसिफ, यंग डीएसए से कहते हैं कि अपने मुंह से तुम ये मत कहो कि मेरी गैंग। इस पर यंग कहते हैं कि जिधर मैंने गैंग कहा है, वहां मैंने मेरे दोस्त लोग भी कहा है। इस पर आसिफ कहते हैं कि पहले पूरी बात सुनो। इस पर आसिफ कहते हैं कि जब तुम गैंग कहते हो, तो ऐसा लगता कि तुम बॉस हो और बाकी के लोग तुम्हारे अंडर में काम करने वाले लोग हैं।
4 of 5
बिग बॉस 20
- फोटो : यूट्यूब@Colors
क्या यंग को हुई गलतफहमी?
इसके बाद यंग दूसरे प्रतिभागियों से कहते हैं कि मेरी और आसिफ की बात चल रही थी, उन्होंने जो कहा वह मुझे सुनकर थोड़ा खराब लगा। जब यह बात आसिफ को पता चली को उन्होंने यंग से कहा कि इतना बवाल करने की जरूरत नहीं थी। इसके बाद आम्रपाली यंग से कहती हैं कि तुम्हें गलतफहमी हो गई है कि तुम्हारे दोस्त, दोस्त नहीं रहे।