फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब शादी करेंगी हिना खान? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Mon, 16 Dec 2019 06:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की दुनिया में बहू बनकर सभी का दिल जीतने वालीं हिना खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में हिना का वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और हिना खान के साथ पर्दे पर प्रियांक शर्मा नजर आ रहे हैं। ऐसे में हिना और प्रियांक अपने इस गाने के प्रमोशन में बिजी है। प्रमोशन के दौरान ही हिना ने अपनी शादी को लेकर जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान ने हाल ही में दुल्हन के अवतार में कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा किए थे। इन तस्वीरों में हिना खान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। तस्वीरों में हिना को दुल्हन के अवतार में देख सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनसे हकीकत में जल्द से जल्द शादी करने की रिक्वेस्ट की है।
विज्ञापन

3 of 5
रॉकी के साथ हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान से ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ शादी कब करेंगी का सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में हिना ने कहा, 'यार ... कर लेंगे शादी, क्या जल्दी है, कर लेंगे। वो मेरे लिए सबकुछ है, एक सोलमेट और एक अच्छा क्रिटिक।' वहीं प्रियंका ने हिना से कहा, 'यार कर ले शादी जल्दी से। मुझे पार्टी मिल जाएगी, मुझे तो बस वैकेशन का मौका मिल जाएगा और खाने को मिल जाएगा।

4 of 5
Hina Khan and Salman Khan - फोटो : twitter
बता दें कि हाल ही में हिना खान बिग बॉस में भी अपने गाने के प्रमोशन के लिए गई थीं। घर के अंदर दोनों ने कंटेस्टेंट को मजेदार टास्क दिए। इसके तहत एक-एक कर सभी को तीन कंटेस्टेंट के बारे में बताना था जो उन्हें सबसे मजबूत, जिससे सबसे ज्यादा खतरा हो और जो सबसे कमजोर लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : insatgram
शनिवार को वीकेंड का वॉर एपिसोड के बाद  प्रसारित प्रोमो में दिखाया जाता है कि पारस छाबड़ा आसिम को सबसे कमजोर मानते हैं। हिना खान के सामने पारस कहते हैं कि भले ही ज्यादातर घरवाले आसिम को खतरनाक कंटेस्टेंट मानते हैं लेकिन उनके लिए वो जीरो हैं। इस पर हिना खान कहती हैं कि आसिम के खेल को बाहर पसंद किया जा रहा है और लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। यह सीन प्रोमो में तो दिखाया गया था लेकिन जब रविवार को एपिसोड प्रसारित हुआ तो हिना खान ने आसिम के समर्थन में जो बात कही उसे काट दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें