फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV TRP: नए टीवी शोज की वजह से 'अनुपमा' को लगा जोर का झटका, जानें TRP लिस्ट में कितने नंबर पर है कौन सा सीरियल?

Thu, 21 May 2026 03:12 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TRP Week 19: इन दिनों कई पुराने और नए टीवी शोज दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट और इनकी रेटिंग सामने आ चुकी है। जानिए कौन सा शो रहा नंबर वन और नए शोज के मुकाबले पुराने टीवी शोज का क्या रहा हाल? 
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी वीक 19 - फोटो : अमर उजाला
स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' सभी दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो रहा है। लेकिन अब नए शोज ने इन सबसे चर्चित सीरियल्स को पछाड़ दिया है और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप पांच टीवी शोज में कौन-कौन से सीरियल शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
वसुधा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले नंबर पर
इन दिनों दर्शकों को पुराने चर्चित शो की जगह नए सीरियल्स ज्यादा पसंद आ रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर है टीवी शो- 'वसुधा'। दर्शक 'वसुधा' शो को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि इस शो ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'अनुपमा' जैसे सबसे चर्चित शोज को पछाड़ दिया है। 'वसुधा' सीरियल ने 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर जगह बनाई है। इसे 1.8 टीआरपी मिली है।
विज्ञापन

3 of 6
गंगा माई की बेटियां - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे नंबर पर
19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी एक नए शो ने अपनी जगह बनाई है। इस शो का नाम है- 'गंगा माई की बेटियां'। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 'गंगा माई की बेटियां' को 1.7 की रेटिंग मिली है। इस शो को पिछले हफ्ते भी यही रेटिंग और स्थान मिला था। टीवी शो 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।

4 of 6
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे नंबर पर
स्मृति ईरानी का सबसे चर्चित टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 1.6 की रेटिंग मिली है। पिछले हफ्ते इसे 1.7 की रेटिंग मिली थी। इस हफ्ते ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को नए सीरियल्स ने तीसरे नंबर पर ला पटका है।
विज्ञापन

5 of 6
तुम से तुम तक - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे नंबर पर
19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर सीरियल 'तुम से तुम तक' है। इसे भी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की तरह 1.6 की रेटिंग मिली है। सीरियल 'तुम से तुम तक' पिछले हफ्ते भी चौथे नंबर पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवें नंबर पर
रुपाली गांगुली का सबसे चर्चित टीवी सीरियल शो 'अनुपमा' इस हफ्ते पांचवें नंबर पर है। 18वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसकी टीआरपी रेटिंग 1.5 है। पिछले हफ्ते भी इसे इतनी ही रेटिंग मिली थी। इसकी रेटिंग को देखकर लग रहा है कि अब दर्शकों को नए शोज ज्यादा पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें