फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते भी दर्शकों पर चढ़ा नए सीरियल का खुमार, जानें TRP लिस्ट में कितने नंबर पर है 'क्योंकि सास...'

Thu, 14 May 2026 05:54 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TRP Week 18 List: हर हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में पहले स्थान पर जगह बनाने के लिए सभी टीवी सीरियल में टक्कर होती है। 18वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कई सीरियल ऊपर-नीचे हुए हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन-कौन से सीरियल शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
टीआरपी वीक 18 - फोटो : अमर उजाला
साल के शुरुआत में स्मृति ईरानी का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर हुआ करता था। हालांकि पिछले दो हफ्तों से इसकी रेटिंग घटी है। पिछले हफ्ते और इस हफ्ते रेटिंग लिस्ट में कई बदलाव हुए हैं। इस हफ्ते भी वही सीरियल टॉप पर है, जो पिछले हफ्ते था। आइए जानते हैं सभी सीरियल की रेटिंग क्या है?
विज्ञापन

2 of 5
वसुधा - फोटो : सोशल मीडिया
‘वसुधा’ को मिला प्यार
टीवी के दर्शक सीरियल 'वसुधा' को प्यार दे रहे हैं। इस सीरियल ने 18वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर जगह बनाई है। इसे 2.0 टीआरपी मिली है। यह शो 17वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी पहले नंबर पर था।
विज्ञापन

3 of 5
गंगा माई की बेटियां - फोटो : सोशल मीडिया
'गंगा माई की बेटियां' ने किया कमाल
साल के 18वें हफ्ते में सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' ने कमाल किया है। इस हफ्ते इसे 1.7 रेटिंग मिली है। इस तरह से ये सीरियल दूसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुआ है। पिछले हफ्ते दूसरे स्थान पर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' था।

Cannes 2026: पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन पर बनेगी बायोपिक, निशिल शेठ करेंगे निर्देशन; कान में हुआ एलान

4 of 5
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ खिसका नीचे
स्मृति ईरानी की अदाकारी वाला सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 18वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। इसकी टीआरपी 1.7 है। पिछले हफ्ते भी इस सीरियल को इतनी ही रेटिंग मिली थी लेकिन तब यह दूसरे स्थान पर था। हालांकि इस हफ्ते यह सीरियल लिस्ट में काफी नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपमा, तुम से तुम तक - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे और पांचवें पर कौन?
18वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर सीरियल 'तुम से तुम तक' है। इसे 18वें हफ्ते में 1.6 की टीआरपी मिली है। यह सीरियल 17वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी चौथे स्थान पर था।
इसी तरह से सीरियल 'अनुपमा' को 18वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है। इसकी टीआरपी 1.5 है। 17वें हफ्ते में भी इसे इतनी ही रेटिंग मिली थी। इस तरह से इस हफ्ते इस सीरियल की पॉपुलैरिटी कम ही रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें