फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 में हिना खान हर हफ्ते कमा रही इतने लाख, जानिए अपने पसंदीदा प्रतिभागियों की सैलरी

Sun, 15 Oct 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
बिग बॉस का घर एक ऐसी जगह है, जहां आपको ड्रामा, लड़ाई-झगड़ा, अहंकार और ढेर सारी कॉन्ट्रोवर्सिज के साथ-साथ इंटरमेनमेंट का भी डोज मिलता है। आपके पसंदीदा टीवी, रिएलिटी शो सितारें जिन्हें आप एक्टिंग, डासिंग या किसी दूसरे वजहों से पसंद करते थे, उनका अचानक ही एक अलग और नया रूप आपके सामने आ जाता है।
विज्ञापन

2 of 9
लेकिन क्या आपको पता है कि एक ही छत के नीचे रहकर आपसी  राजनीति, चुगली और गालियां तक बकने वाले आपके इन पसंदीदा सेलिब्रिटिज को घर में तमाशा करने के लिए एक भारी-भरकम कीमत भी मिलती है।
विज्ञापन

3 of 9
हमने अपने स्रोतों से पता लगाने की कोशिश की कि घर के अंदर लॉक होने के लिए आखिर इन स्टार्स की कीमत क्या है तो आइए अगली स्लाइड में जानते हैं, बिगबॉस सीजन 11 के प्रतिभागियों को मिलने वाली कीमत के बारे में....

4 of 9
हिना खान- टीवी की चर्चित बहू हिना खान बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाली प्रतिभागियों में से एक है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं हिना खान इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी' शो में भी नजर आई थीं। सूत्रों के मुताबिक हिना को बिग बॉस के इस सीजन के लिए 7-8 लाख रुपए प्रति सप्ताह मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
हितेन तेजवानी- हितेन तेजवानी टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार्स में से एक हैं। हितेन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुटुंब', 'गंगा' और 'बालिका वधू' जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। पहले एपिसोड में पत्नी गौरी प्रधान और उनके दोनों बच्चों हितेन को गुड विसेज देने आए थे। छोटे पर्दे में उनके 15 सालों के लंबे सफर को देखते हुए इस सीजन में उन्हें प्रति सप्ताह 7-7.5 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
शिल्पा शिंदे- पिछले 1 साल से छोटे पर्दे से गायब अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे बिग बॉस को पहले दिन से ही मसाला दे रही हैं। 'भाबी जी घर पर है' की शो से मशहूर हुईं इस एक्ट्रेस को शो के प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के साथ झगड़े के बाद बाहर कर दिया गया था। इस सीजन में विकास गुप्ता ने भी प्रतिभागी के तौर पर घर में एंट्री की है। दोनों के बीच विवाद भी हुआ इसे देखते हुए जल्द ही शिल्पा की सैलरी 6-7 लाख रुपए प्रति हफ्ते से बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

7 of 9
विकास गुप्ता - छोटे पर्दे के लिए विकास गुप्ता का नाम नया नहीं। पर्दे के पीछे रहकर विकास पिछले एक दशक से प्रोडक्शन का काम देख रहे हैं। जो विकास को जानते हैं उन्हें पता है कि उन्हें दी जा रही 6-6.5 लाख रुपए की राशि भी कम है।

8 of 9
शो के बाकि प्रतिभागी जैसे अर्शी खान, बेनफशा सूनावाला को भी घर में किए गए उनके तमाशे के बाद ठीक-ठाक कीमत मिलने लगी है। शिवानी दुर्गा, सपना चौधरी जैसी प्रतिभागियों को उनके परफॉर्मेंस के हिसाब से मेहनताना दिया जा रहा है, जो लगभग 20 हजार रुपए सप्ताह के आसपास है।
विज्ञापन

9 of 9
बिग बॉस
दूसरी ओर कुछ आम इंसान के रूप में शो में एंट्री करने वाले प्रतिभागी तो मुफ्त में ही काम कर रहें हैं, हालांकि ये शो उनके करियर के लिए एक अच्छा लॉन्च पैड हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें