'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट बंदगी कालरा को शो के दूसरे कंटेस्टेंट पुनीश शर्मा के साथ इंटीमेंट होता देख, उनका परिवार खासतौर से उनके पिता सदमे में हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने तक की नौबत आ गई थी। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
2 of 4
Bandagi Kalra
वहीं, दूसरी तरफ बंदगी ने ऑडिशन के दौरान जो भी कुुछ कहा था, वो सामने आ गया है। जो सवाल पूछे गए उनका बंदगी ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया। इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोल दिये।
विज्ञापन
3 of 4
Bandagi Kalra
बंदगी ने बताया कि वह अपने पापा की वजह से बिग बॉस में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं स्कूल में अच्छी स्टूडेंट थी, इंजीनियर बनी, कई ब्यूटी पेजेंट्स भी किये, लेकिन पापा ने कभी मेरी पीठ नहीं थपथपाई।' उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि पापा मुझे बिग बॉस में देखें, पूरे 100 दिन उनसे दूर मैं किस तरह सरवाइव करती हूं, वह देखकर उन्हें मुपर जरूर यकीन होगा।'
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बंदगी कालरा ने बताया कि उनकी लड़कियों से बिलकुल भी नहीं पटती। उनका मानना है कि उनसे लड़कियां जलती हैं इसलिए उन्हें एवॉइड करती हैं। इस के विपरीत लड़कों से उनकी बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। बंदगी ने कहा कि उन्हें झूठ बोलने वाले और शो ऑफ करने वाले लोगों से चिढ़ है। उन्होंने कहा, 'मैंने चार साल हॉस्टल में बिताए हैं इसलिए लोगों में फर्क करना, कौन कैसे है ये आसानी से समझ जाती हूं। अपनी इसी खूबी की वजह से मैं 'बिग बॉस-11' में आराम से रह लूंगी।'