मुंबई में फिल्म और टीवी निर्माताओँ की नामचीन संस्था को अपने सदस्य निर्माताओं की शूटिंग स्थल पर मौजूद सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराने की याद तब आई है, जब इसके ही टीवी और वेब शाखा के अध्यक्ष जे डी मजीठिया के सेट पर कोरोना फैल गया। हालत ये है कि मजीठिया के धारावाहिक ‘वागले की दुनिया’ की शूटिंग बंद हो गई है। इस धारावाहिक के सेट पर कोरोना फैलने की खबर सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने ही दी थी।