वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में दिख रहा है। भारत में अब तक 1.30 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 54 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3,867 लोगों की जान भी जा चुकी है। इस भयावह स्थिति में कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। आए दिन ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं जिनमें लोग जरूरतमंदों की मदद करते नजर आते हैं।