बिग बॉस 11 में पोल्ट्री टास्क के बीच एक बहुत ही अहम बात निकलकर सामने आई है। टास्क के बाद घर में विकास, प्रियांक और हिना के बीच ऐसी बात चली जिससे ये साबित हो रहा है कि विकास की वजह से हितेन को घर से बेघर होना पड़ा...
विज्ञापन
2 of 5
vikas gupta
चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला। बात ये है कि विकास ने हितेन के घर मे रहते हुए एक लेटर लिखा। अब आप ये सोच रहे होंगे कि बिग बॉस तो ये पैन, कागज मुहैया नहीं करवाता फिर विकास ने कैसे कोई लेटर लिख डाला। दरअसल, विकास ने नेल पॉलिस से टॉयलेट पेपर पर हितेन के लिए एक बात लिखी थी।
विज्ञापन
3 of 5
Hiten Tejwani
लेटर के मुताबिक, विकास ने हितेन को बचाने की बात लिखी थी। लेकिन विकास ने ये बात प्रियांक को भी बताई थी। लेकिन प्रियांक समझने में गलती कर गए और हिना को ये झूठ बोल बैठे कि विकास की वजह से हितेन को घर से जाना पड़ा।
4 of 5
Hiten Tejwani
लेकिन, विकास ने प्रियांक के सामने इस बात को साफ किया कि अगर वे एविक्शन वाले दिन प्रियांक का नाम लेते तो आकाश तुम्हारा (प्रियांक) नाम लेते। क्योंकि आकाश मेरे खिलाफ ही बोलता। इसलिए मैंने हितेन का नाम उन्हें बचाने के लिए लिया। लेकिन घर में ये बात फैल रही है कि विकास की वजह से हितेन के बेघर होना पड़।
बता दें कि घर में इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुए हैं। लेकिन एक बात और इस वक्त घर में सबसे कमजोर कहे जाने वाले लव त्यागी टॉप पर चल रहे हैं। उन्होंने वोटिंग की रेस में शिल्पा को भी पछाड़ दिया है।