बिग बॉस सीजन 11 में फिनाले तक पहुंचे कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' देखी। फिल्म को देखने के बाद उन्होंने कैमरे के सामने इसके बारे में कई बाते बोलीं। पद्मावत के बारे में मीडिया से बात करते हुए विकास गुप्ता ने कहा कि क्या आप लोगों ने इसका बिजनेस देखा है? यह बहुत शानदार प्रदर्शन कर रही है।