बिग बॉस सीजन 11 के सेकेंड रनर अप रहे कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को हाल ही में तेज बुखार और कमजोरी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं। खाबर है कि विकास गुप्ता बिग बॉस से बाहर आने के बाद से लगातार पार्टी करते दिख रहे हैं। वह अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ काफी बिजी नजर आ रहे थे। वह लगातार अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा ले रहे थे और यहां-वहां सफर कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास को मुंबई के धीरुभाई कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज भी कर दिया गया है।