फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhabhi Ji Ghar Par Hain: अनीता भाभी का किरदार निभाती नजर आएंगी विदिशा श्रीवास्तव, नेहा पेंडसे को किया है रिप्लेस

Thu, 24 Feb 2022 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विदिशा श्रीवास्तव - फोटो : social media
टीवी की दुनिया का मशहूर कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' हर घर में देखा जाता है। इसके किरदारों और उनके तकिया कलामों को लोग याद रखते हैं और इस शो को देखना काफी पसंद करते हैं। नेहा पेंडसे के शो छोड़ने की खबर से फैंस को काफी धक्का लगा था, लेकिन अब इस सीरियल को देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस सीरियल को नई अनीता भाभी मिल गई हैं। टीवी एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव इस शो में अब अनीता भाभी का किरदार निभाएंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विदिशा श्रीवास्तव - फोटो : Social Media
ये होंगी नई अनीता भाभी 
एंड टीवी के इस धमाकेदार शो में अब एक नई अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। ये नया नाम और कोई नहीं बल्कि काशीबाई बाजीराव बल्लाल शो में शिव बाई का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव का है। विदिशा ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए इस बात का खुलासा किया और कहा,"इतने फेमस शो में मेन लीड का किरदार निभाना मेरे लिए एक बड़ा अवसर है और साथ ही बड़ा चैलेंज भी। शो के प्रोड्यूसर्स ने बहुत सी एक्ट्रेसेज का ऑडिशन लिया था, लेकिन फिर मेरा सलेक्शन हो गया। मैं अपने आपको इस रोल के लिए फिट समझती हूं। ये मेरे करियर का एक बड़ा ब्रेक साबित होगा।"
विज्ञापन

3 of 5
नेहा पेंडसे और सौम्या टंडन - फोटो : social media
इस शो की शुरुआत में अनीता भाभी का किरदार अभिनेत्री सौम्या टंडन ने प्ले किया था। लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था। उनके शो छोड़ने के बाद नेहा पेंडसे इस किरदार को प्ले कर रही थीं। ये रोल उनके करियर का कॉमेडी डेब्यू होगा। उन्होंने कहा है कि वह अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगी। 

4 of 5
भाभी जी घर पर हैं - फोटो : अमर उजाला
'भाभी जी घर पर हैं' की ये है स्टारकास्ट
इस शो में इनके साथ आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे, रोहिताश गौड़ और योगेश त्रिपाठी जैसे कई सितारे काम करते हैं। इन किरदारों ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विदिशा श्रीवास्तव - फोटो : social media
विदिशा ने निभाए ये किरदार 
विदिशा के करियर की बात करें तो उन्होंने कई साउथ फिल्मों में काम किया है। छोटे पर्दे पर विदिशा ने सीरियल मेरी गुड़िया, कहत हनुमान जय श्रीराम, ये है मोहब्बतें, श्रीमद भागवत महापुराण जैसे शोज में काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें