फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर डांसर के मंच पर पहुंचे रामदेव, दिखाए ऐसे स्टेप्स, लोगों ने दबा ली दांतों तले उंगली

Thu, 14 Dec 2017 07:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बाबा रामदेव योग सीखाने के साथ-साथ कई बार अपने कारनामों की वजह से खबरों में बने रहते है। कुछ दिनों पहले रामदेव ने 2008 ओलंपिक के रजत पदक विजेता आंद्रे स्टेडनिक को कुश्ती में चुनौती दी थी और उन्हें चारों खाने चित भी कर दिया। ऐसा ही एक कारनामा उन्होंने एक बार फिर कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, सुपर डांसर-2 के मंच पर बाबा रामदेव को एक कंटेस्टेंट ने एरियल योगा परफॉर्म करने की चुनौती दे दी। रामदेव ने इस चुनौती की हाथों हाथ लिया और इस टास्क को पूरा कर लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। उनकी इस परफॉर्मेंस ने सेट पर मौजूद लोगों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन

3 of 5
सुपर डांसर-2 की कंटेस्टेंट वैष्णवी अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। 5 साल की इस बच्ची को न केवल बॉलीवुड स्टार्स रेखा और रवीना टंडन से प्रशंसा मिली, बल्कि रामदेव बाबा ने इस बच्ची की जादूई डांस के कायल हो गए।

4 of 5
हालांकि, वैष्णवी को न केवल जज शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर सहित सभी से बहुत वाहवाही मिली, बल्कि उन्होंने बाबा रामदेव को चुनौती देने की योजना भी बनाई हुई थी। वैष्णवी की इस असाधारण परफॉर्मेंस के बाद, बाबा रामदेव को भी एरियल योगा परफॉर्म करना पड़आ और उन्होंने भी हर किसी को प्रेरित करने का यह मौका नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेट पर मौजूद लोग यह देखकर आश्चर्यचकित थे कि कैसे बाबा रस्सा पर भी चढ़ सकते थे। बाबा रामदेव के एक्ट न केवल वैष्णवी को बल्कि वहां मौजूद हर किसी को महान सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें