'ससुराल सिमर का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे लोकप्रिय सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री वैशाली ठक्कर अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। पिछले दिनों वैशाली ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी, जिसके बाद से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जहां सभी लोग उनके जाने के बाद उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।