फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तीन मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर खुशी से झूम उठीं उर्फी जावेद, दोस्तों संग पार्टी कर मनाया जश्न

Mon, 09 May 2022 03:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फैशन सेंसेशन बनकर उभरी एक्स 'बिग बॉस ओटीटी' कंटेस्टेंट उर्फी जावेद लगातार अपने अतरंगी कपड़ों के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी की फैशन सेंस को देखकर हर किसी का दिमाग घूम जाता है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग भी उनके इस अतरंगी स्टाइल के कारण ही बढ़ती है। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक बार फिर वह अपनी एक वीडियो के चलते लाइमलाइट में हैं। उनकी सामने आई नई वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ एक अपनी खुशी का जश्न मना रही हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
पार्टी मूड में उर्फी 
उर्फी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए वीडियो अपलोड की, जिसमें वह सभी खूब मस्ती कर रहे हैं। उर्फी को वीडियो में तीन मिलियन फॉलोअर्स पूरा होने का जश्न मनाते हुए देखा जा रहा है। इसी खुशी को अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाते हुए उर्फी ने यह पार्टी का वीडियो अपलोड किया था। इस सामने आए वीडियो में उर्फी के दोस्त उन्हें गोद में उठाकर खूब हूटिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : insta
पूरे हुए तीन मिलियन फॉलोअर्स
उर्फी के द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो में उनके दोस्त और वह बहुत खुश दिख रहे हैं। अपनी खुशी की वजह बताते हुए उर्फी और उनके दोस्त चिल्लाकर फैंस को तीन मिलियन के लिए शुक्रिया कह रहे हैं। वह सभी चिल्ला रहे हैं उर्फी जावेद थ्री मिलियन।
 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस का शुक्रिया 
वीडियो में उर्फी ने ग्रीन टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वह इस वीडियो को साझा करते हुए लिखती हैं," सबसे पहले तीन मिलियन के लिए आप सभी का शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। जो मुझे फॉलो करते हैं उनका तहे दिल से शुक्रिया जो नहीं करते उनका भी क्योंकि मैं जानती हूं वह मुझे स्टॉक तो जरूर करते हैं। इस रात के लिए धन्यवाद। मैं बहुत कम ही अपने पर्सनल वीडियो पोस्ट करती हूं लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं।"  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें