फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother’s day : सरिता जोशी से अंकिता कवल तक असल जिंदगी में भी मां-बेटी हैं ये छह अभिनेत्री, जानें इनके बारे में

Sun, 08 May 2022 07:59 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मां-बेटी की जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
पारिवारिक सीरियल का एक साथ आनंद लेना काफी लोग पसंद करते हैं। अक्सर ही सीरियल्स में मां-बेटी की जोड़ी देखने को मिलती है, जिनके बीच का तालमेल बहुत बढ़िया होता है और इसलिए लोगों को उनकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऑनस्क्रीन इतनी अच्छी मां- बेटी की केमिस्ट्री दिखाने वाली इन जोड़ी के बीच असल जिंदगी में भी एक अटूट रिश्ता है। आज मदर्स डे के मौके पर हम आपके लिए ऐसी ही मां-बेटी की लिस्ट लेकर आए हैं, जो पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी मां-बेटी ही हैं। इसके साथ ही कुछ ने सीरियल में भी मां-बेटी का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

2 of 7
सरिता जोशी बेटी केतकी दवे और पूर्बी जोशी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
सरिता जोशी- केतकी दवे और पूर्बी जोशी
'बा बहु और बेबी' सीरियल में बा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली सरिता जोशी की दो बेटियां हैं। उनकी दोनों ही बेटियां उनकी तरह ही अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। केतकी टीवी के अलावा फिल्मों में भी नजर आई हैं। इन्होंने 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया', 'मनी है तो हनी है', 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में काम किया है। पूर्बी जोशी ने सीरियल में भी काम किया है, लेकिन उन्हें 'कॉमेडी सर्कस' से ज्यादा पहचान मिली थी।
विज्ञापन

3 of 7
सुप्रिया शुक्ला बेटी झनक शुक्ला के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रिया शुक्ला – झनक शुक्ला
'करिशमा का करिशमा' शो में नजर आई चाइल्ड एक्ट्रेस झनक शुक्ला जानी मानी टीवी अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं। सुप्रिया जहां अभी भी टीवी सीरियल्स में सक्रिय हैं, तो उनकी बेटी झनक अभी टीवी से दूरी बनाए हुए हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं।

4 of 7
अंकिता कंवल अपनी बेटी पूजा कंवल के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता कंवल – पूजा कंवल
'ससुराल गेंदा फूल' सीरियल में मां-बेटी का किरदार निभाने वाली अंकिता कंवल और पूजा कंवल असल जिंदगी में भी मां-बेटी ही हैं। सीरियल में पर दोनों की केमिस्ट्री काफी बढ़िया दिखाई देती थी। बाद में लोगों को पता चला कि दोनों असल जिंदगी में भी मां-बेटी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
कुलबीर अपनी बेटी एहसास चन्ना के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
कुलबीर- एहसास चन्ना
एहसास चन्ना बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस से ही काम कर रही हैं। उन्होंने कई सीरियल और 'ओह माय फ्रेंड गणेशा' फिल्म में काम किया है। वहीं, उनकी मां कुलबीर भी कई फिल्मों और सीरीयल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। आजकल एहसास वेब सीरीज में ज्यादा सक्रिय हैं और अक्सर ही दोनों मां-बेटी एक साथ किसी न किसी वीडियो या शो में नजर आ जाती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
किरण भार्गव अपनी बेटी अंकिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
किरण भार्गव- अंकिता भार्गव
इस मां बेटी की जोड़ी ने कई सीरियल में एक साथ काम किया है। यहीं नहीं दोनों के पति भी टीवी इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं। अंकिता ने जाने माने अभिनेता करण पटेल से शादी की है। किरण एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। हालांकि 2006 में 'केसर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अंकिता इन दिनों अपनी बच्ची की परवरिश में वक्त बिता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुप्रिया पिलगांवकर बेटी श्रिया के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रिया पिलगांवकर - श्रिया पिलगांवकर
सुप्रिया पिलगांवकर को आपने कई टीवी सीरियल में देखा होगा। उनकी बेटी श्रिया पिलगांवकर भी एक्टिंग में दिलचस्पी रखती हैं। दोनों ने एक साथ 'जय माता दी' शो में काम किया है। सुप्रिया ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’  जैसे बहुत से शोज का हिस्सा रही हैं। वहीं उनकी बेटी ने ओटीटी का रुख किया है और उन्हें आपने 'मिर्जापुर' वेब सीरीज में देखा होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें