फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma: बर्थडे के 10 दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गईं तुनिशा, जानें 'मरियम' से जुड़ी खास बातें

Wed, 04 Jan 2023 09:07 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तुनिशा शर्मा - फोटो : amar ujala
जिंदगी बहुत खूबसूरत है, इसे हर कोई जीभर जीना चाहता है, लेकिन कभी कभी इंसान किसी न किसी वजह से इतना परेशान हो जाता है कि उसे सिर्फ अपनी जिंदगी को खत्म कर लेने का ही रास्ता सुझाता है। कुछ ऐसा ही हुआ 20 साल की तुनिशा शर्मा के साथ। दरअसल आज तुनिशा का 21वां जन्मदिन है। हालांकि जब से तुनिशा के पिता की मौत हुई तब से वह अपना जन्मदिन नहीं मनाती थी। आज से 10 दिन पहले ही तुनिशा ने शो के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इस हादसे से न सिर्फ उनका परिवार सदमे में है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी तगड़ा झटका लगा है। चलिए जन्मदिन के इस मौके पर आपको तुनिशा के बारे कुछ और बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media
आज से 10 दिन पहले 24 दिसंबर की शाम किसी ने ये सोचा भी नहीं होगा कि टीवी शो अलीबाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर शो की मुख्य अभिनेत्री फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगी। तुनिशा की मौत के बाद काफी सारी बातें निकलकर सामने आई हैं। पहले तो अभिनेत्री की मां ने आरोप लगाया था की शो में तुनिशा के को स्टार शीजान के साथ अभिनेत्री का अफेयर था और वो उनको धोखा दे रहा था। इस बात से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने शीजान को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की। पुलिस ने शीजान को अदालत में पेश किया और कस्टडी बढ़ाने की मांग की। जिसके बाद अदालत ने शीजान की कस्टडी 14 दिन के लिए बढ़ा दी।

इसे भी पढ़ें- Ali Baba Dastaan-E-Kabul: तुनिशा की मौत के पांच दिन बाद शुरू हुई शो की शूटिंग, सपना ने बताया सेट का माहौल
 
विज्ञापन

3 of 5
तुनिशा शर्मा-शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके कुछ समय बाद तुनिशा की शीजान के साथ एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह दोनों गणपति पूजा करते नजर आए। इस दौरान तुनिशा ने हिजाब पहन रखा था। इसके बाद अभिनेत्री के परिवार ने लव जिहाद का एंगल सामने रखा। तुनिशा के मामा पवन शर्मा का कहना है कि शीजान और तुनिशा का केस लव जिहाद का है। शीजान उनको धर्म परिवर्तन के लिए कह रहा था। हालांकि पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले से इंकार कर रही है। वहीं पिछले दिनों हुई एक प्रेस कॉनफ्रेंस में शीजान की बहनों ने बताया था कि तुनिशा अपना जन्मदिन नहीं मनाती थी, उसे इसका बिल्कुल शौक नहीं था। इस मामले में जब शीजान खान पर तुनिशा संग मारपीट के आरोप लगे तो उनकी बहनों ने कहा था कि शीजान और तुनिशा का ब्रेकअप हुआ था, लेकिन एक अच्छे नोट पर। तुनिशा और शीजान के बीच में कभी लड़ाई नहीं हुई थी।

4 of 5
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
पुलिस के लव जिहाद वाला एंगल खारिज करने के बाद भी तुनिशा के मामा लव जिहाद की बात कह रहे हैं। वहीं शीजान की बहनों का कहना है कि तुनिशा के उनकी मां के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। वह तुनिशा से जबरदस्ती काम करवाती थीं। शीजान की बहन ने बताया कि वह तुनिशा को अपनी बहन की तरह मानती थीं। और तुनिशा की मां द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत है। वहीं तुनिशा की निजी जिंदगी की बात करें तो तुनिशा शर्मा ने 14 साल की उम्र से ही एक्टिंग करियर की शुरूआत कर दी थी। उन्होंने सबसे पहला सीरियल सोनी टीवी का महाराणा प्रताप किया। उसके बाद उन्होंने अपना दूसरा सीरियल चक्रवर्ती अशोक सम्राट किया। इसमें उन्होंने राजकुमारी अहंकारा का किरदार निभाया।

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: ओपनिंग डे से राज कर रही 'अवतार 2' का हौसला बुलंद, 12वें दिन भी सदमे में 'सर्कस'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद साल 2016 में तुनिशा ने फिल्म फितूर में यंग फिरदौस का रोल प्ले किया। इसी के साथ उनके बॉलीवुड करियर की शुरूआत हुई। उसी साल उन्हें फिल्म बार-बार देखो में काम मिला। जिसमें उन्होंने कटरीना कैफ का बचपन का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने कहानी 2 में काम किया। जिसमें उन्होंने दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनका ये रोल काफी छोटा सा रहा। इसके बाद उन्हेंन कलर्स का टीवी शो इंटरनेट वाला लव में आराध्या वर्मा का किरदार मिला। साल 2019 में तुनिशा ने जी टीवी शो इश्क सुभान अल्लाह में जारा का किरदार निभाया। इसके बाद उन्हें साल 2021 में हीरो-गायब मोड ऑन में काम मिला। साल 2022 में उन्होंने सोनी टीवी के शो अली बाबा-दास्तान एक काबुल को साइन किया। ये उनका आखिरी सीरियल रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें