बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। उर्फी अक्सर कुछ ऐसा आउटफिट पहने हुए नजर आती हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। उर्फी जावेद की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं और इसी वजह से लोग उर्फी के कपड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया देने से भी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में उर्फी जावेद को कई बार अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल होना पड़ा है। लेकिन आज बात उर्फी जावेद की पर्सनल लाइफ की होगी। काफी कम लोग जानते हैं कि उर्फी जावेद सीरियल ‘अनुपमां’ फेम एक्टर पारस कलनावत को डेट कर चुकी हैं और पारस उर्फी को लेकर सीरियस भी थे।