इस दौरान अधारी ने एक बेहद मजेदार सवाल पूछ डाला। दरअसल, कंटेस्टेंट ने पूछा कि "आपकी आवाज एलेक्सा के लिए रिकॉर्ड की गई है, इसलिए, आपके घर पर, जब जया आंटी कहती हैं 'एलेक्सा स्विच ऑन द एसी', क्या एलेक्सा जवाब देती है या आप 'हां, मैम' कहते हैं?" अराधी का यह सवाल सुन बिग बी निशब्द हो गए।
इस कुछ देर बाद वह कहते है कि, "मिस्टर टीवी जर्नलिस्ट, मैं और इंटरव्यू नहीं करना चाह रहा हूं। आप कृपा मेरा घर छोड़ के इसी वक्त वापस चली जाएं। यार तुम कमाल के सवाल पूछ रही हो।" फिर उन्होंने समझाया कि, "सबसे पहले, एलेक्सा घर पर एसी से जुड़ा नहीं है। हम इसे मैन्युअल रूप से इस्तेमाल करते हैं इसलिए घर पर ऐसा कुछ होने की संभावना असंभव है।"
इस दौरान अमिताभ से यह भी पूछा गया कि क्या वह अपनी हाइट की वजह से अपने घर पर खुद पंखे साफ करते हैं। इस पर हंसते हुए अमिताभ ने जवाब दिया कि वह ऐसा कुछ नहीं करते। गौरतलब है कि यह सप्ताह बच्चों को समर्पित है। वहीं, इस हफ्ते शानदार शुक्रवार एपिसोड में बंटी और बबली 2 के कलाकार बतौर खास मेहमान शामिल होंगे।