अक्सर अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद हर दिन अपने नए अवतार से फैंस को हैरान कर देती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुकी हैं।
अक्सर अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद हर दिन अपने नए अवतार से फैंस को हैरान कर देती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुकी हैं। यही वजह है कि उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो सामने आते ही वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसी बीच हाल ही में उर्फी का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो पर अब एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
बीते दिन उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया था। सामने आए इस वीडियों में उर्फी बिकिनी के ऊपर रस्सियों से बना एक जाल सा पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह अवतार देख उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कोई उनके आउटफिट तो कोई उनके फैशन सेंस को लेकर उनकी आलोचना कर रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए उर्फी के इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मैडम आपने तो इस बार हद ही पार कर दी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, जाल में फंसी हुई मछली। एक ने कमेंट किया, ऐसी रस्सी से हमारे यहां गाय-भैंस को बांधा जाता है। वहीं, एक और ने लिखा, इससे बेहतर तो मछली का जाल ही डाल देती। एक और नेटिजन ने लिखा, कतरन वाले कपड़ों का सही इस्तेमाल तुम ही कर रही हो उर्फी वाह उर्फी। इसके अलावा कुछ लोग उर्फी और उनके इस नए स्टाइल की तारीफ करते भी नजर आए।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और अपने अजब-गजब फैशन से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी उर्फी के फैन फॉलोइंग में इस शो के बाद काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। उर्फी के इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।