सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अब एक ऐसा नाम बन गई हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली उर्फी अब एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं, लेकिन इस बार वह कपड़ों को लेकर नहीं बल्कि अपने चेहरे को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उर्फी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी आंखों के नीचे काले घेरे और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।