कॉमेडियन कपिल शर्मा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। वेबसाइट के एडिटर को गाली देने वाला ऑडियो वायरल होने के बाद उनके फैन्स उनसे निराश हैं। सबको हंसाने वाले कपिल का यह रूप देखकर हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। इस मुश्किल दौर में बहुत सारे सेलेब्स कपिल को सपोर्ट करते दिख रहे हैं, लेकिन उनके कई करीबी उनसे निराश हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
उपासना सिंह, कपिल शर्मा
द कपिल शर्मा शो' में कपिल की बुआ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस उपासना सिंह ने कपिल के ऐसा करने पर अफसोस जताया है। स्पॉटबॉय की एक खबर के अनुसार, उपासना ने कहा, मैंने कपिल को कभी भी इस तरह का बर्ताव करते नहीं देखा है। मैं बहुत हैरान हूं।
विज्ञापन
3 of 5
upasana singh
उपासना ने कहा, मुझे मेरे कानों पर यकीन नहीं हो रहा है। मुझे इस पर यकीन ही नहीं हो रहा था इसलिए मैंने इस ऑडियो को तीन बार सुना। इतना वो गंदा कैसे हो गया? वो बातचीत इतनी गंदी कैसे हो गई, मुझे बिलकुल भी समझ नहीं आया।
4 of 5
Kapil Sharma
बताया जा रहा है कि शो के होस्ट कपिल डिप्रेशन से गुजर रहे हैं और शूटिंग के लिए सेट पर नहीं जा पा रहे हैं। यही नहीं रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग कैंसिल करने के बाद से शो का कोई एपिसोड शूट नहीं हुआ, जिसकी वजह से बीते हफ्ते इसका प्रसारण भी नहीं हुआ।
कपिल के पुराने शोज की क्रियेटिव डायरेक्टर रह चुकीं और एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस ने खुलासा किया है कि कपिल की मानसिक हालत ठीक नहीं है। प्रीति ने कहा, 'यह सिजोफ्रेनिया भी हो सकता है। उन्हें सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। वह काफी बदल गए हैं। जब भी बात करते हैं तो विषय बदल देते हैं।'