बॉलीवुड और टीवी के सितारों की जवानी के दिनों की तस्वीरें आपने कम ही देखी होंगी। ये तस्वीरें अपने आप में एक कहानी समेटे हुए हैं। इन अनदेखी तस्वीरों को देख खुद स्टार भी उस वक्त में खो जाते हैं। अपने पसंदीदा स्टार्स की पुरानी तस्वीरें देखना फैंस को खूब भाता है। आज हम आपको टीवी के स्टार्स की अनदेखी तस्वीरें दिखाने वाले हैं। चलिए एक नजर डालते हैं, ऐसी ही कुछ तस्वीरों पर...
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं स्मृति ईरानी मॉडलिंग के दिनों में कुछ ऐसी दिखती थीं। अपने करियर की शुरुआत स्मृति ईरानी ने मॉडलिंग से की थी। स्मृति ईरानी का पॉलीटिकल करियर 2003 में शुरू हुआ जिसके बाद उन्होंने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया।