टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अपने सीजन 15 के साथ फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 2 अक्तूबर से बिग बॉस का सीजन 15 शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अब तक घर में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर शो में शामिल होने वाले कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, तो साथ ही बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से भी कंटेस्टेंट्स के नाम की पुष्टि हो चुकी है। इतना ही नहीं, मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर शो के कई प्रोमो वीडियोज शेयर किए जा चुके हैं, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है।
इसी कड़ी में, बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जो बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर में आसिम रिजाय के भाई उमर रियाज की एंट्री का है। इस वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान के साथ कंटेस्टेंट उमर रियाज और सीजन 13 के फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज नजर आ रहे हैं।