करण जौहर के शो कॉफी विद् करण का पांचवा सीजन शुरू हो चुका है। इसके पहले एपिसोड में शाहरुख खान और आलिया भट्ट आए थे। यहां दोनों ने खूब मस्ती की। इसके दूसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना मेहमान बनकर आएंगे।
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को दी धमकी, वो तब तक दूसरा बच्चा नहीं पैदा करेंगी जब तक वो...
2 of 5
इस एपिसोड के दो प्रोमो रिलीज किए गए हैं। प्रोमो बहुत ही मजेदार है। इसमें करण के सवालों का ट्विंकल धड़ाधड़ जवाब देते हुए नजर आ रही हैं। उनके आगे अक्षय की बोलती भी बंद हो गई है। जैसे ही करण सवाल पूछते, वैसे ही ट्विंकल करारा जवाब दे देतीं।
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को दी धमकी, वो तब तक दूसरा बच्चा नहीं पैदा करेंगी जब तक वो...
3 of 5
प्रोमो देखकर आप ये एपिसोड जरूर देखना चाहेंगे। इसके पहले प्रोमो में ट्विंकल ये कहती नजर आ रही हैं, 'मैंने अक्षय को कह दिया है जब तक वो सेंसिबल और अच्छी मूवीज नहीं करेंगे तब तक मैं दूसरा बच्चा नहीं पैदा करूंगी।'
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को दी धमकी, वो तब तक दूसरा बच्चा नहीं पैदा करेंगी जब तक वो...
4 of 5
इस पर अक्षय कहते हैं, 'आप समझ सकते हैं कि मुझ पर क्या बीतती होगी।' दूसरे प्रोमो में करण ट्विंकल से पूछते हैं कि अक्षय कुमार में ऐसा क्या है जो तीनों खानों के पास नहीं हैं?
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को दी धमकी, वो तब तक दूसरा बच्चा नहीं पैदा करेंगी जब तक वो...
5 of 5
इस पर ट्विंकल झट से बोलती हैं, 'एक्स्ट्रा इंचेस'। अब आप समझ सकते हैं कि ट्विंकल ने कितनी बेबाकी से करण के सवालों के जवाब दिए हैं। यह एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है।