फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 23: 'बन्नी चाऊ होम डिलीवरी' को दी इस शो ने मात, 'अनुपमा' एक बार फिर नंबर वन पर काबिज

Thu, 16 Jun 2022 03:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने साल 2022 के 23वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। बार्क इंडिया द्वारा जारी लिस्ट में इस हफ्ते कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। इस हफ्ते टॉप पांच में जगह बनाने के लिए हर एक सीरियल के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पिछले हफ्ते टीआरपी में धमाकेदार एंट्री मारने के बाद 'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' से दर्शक बड़ी-बड़ी उम्मीद कर रहे थे, लेकिन यह सीरियल इस हफ्ते दर्शकों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाया। जहां एक ओर बन्नी चाऊ की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा एक बार फिर इस लिस्ट में टॉप पर काबिज है। इसके अलावा कई सीरियल्स ने अपनी पोजीशन कायम रखी है। आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद और कौन-सा शो हुआ टॉप 5 में शामिल...

विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा 
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस सुपरहिट शो में चार नए किरदारों की एंट्री देखने को मिली है। सीरियल में बरखा और उसके परिवार के आने के बाद से अनुज और अनुपमा की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है। लेकिन, अनुपमा अपनी जिंदगी में आने वाली परेशानियों का डटकर सामना कर रही है। ऐसे में शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न ने इसे एक बार इस लिस्ट में फिर पहला स्थान दिलाया है। इस मशहूर सीरियल को इस हफ्ते 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस हफ्ते शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने मिला है। बीते हफ्ते नंबर चार की पोजिशन पर रहा यह शो इस हफ्ते सीरियल 'बन्नी चाऊ' और 'गुम है किसी के प्यार में' को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गया है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर शो को इस बार 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं, जिसका मतलब है कि शो में चल रहा ट्रैक दर्शकों को खूब भा रहा है।   
 

4 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों सम्राट और उनके बच्चे की मौत की वजह से विराट और सई की जिंदगी में तबाही मची हुई है। ऐसे में शो में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में जारी इस उतार- चढ़ाव की वजह से यह शो इस हफ्ते भी तीसरे स्थान पर रहा है। इस सीरियल को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Banni Chow Home Delivery - फोटो : social media
बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
हाल ही में स्टार प्लस पर शुरू हुआ नया शो 'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' इस हफ्ते इस लिस्ट में दूसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर आ गया है। जी हां, आते ही जिस शो ने तमाम टीवी सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया था, इस बार इसकी व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते इस सीरियल ने 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिल किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुमकुम भाग्य - फोटो : social media
कुमकुम भाग्य 
इस बार 'जी टीवी' का यह सीरियल 'कुमकुम भाग्य' पांचवें नंबर पर रहा है। कुमकुम भाग्य की कहानी में इन दिनों नया ट्विस्ट आया हुआ है, जिसके चलते दर्शक इसके हर एक एपिसोड को बड़े ही चाव से देख रहे हैं। इस हफ्ते इसे 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें