फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: चलते शो को टाटा बोलकर इन सितारों ने फैंस को दिया तगड़ा झटका, आज भी खलती है कमी

Wed, 06 Dec 2023 12:05 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

छोटे पर्दे के इन सितारों ने शानदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। हालांकि, चलते शो को बीच में ही छोड़कर इन सितारों ने फैंस का दिल भी तोड़ दिया। 
विज्ञापन
1 of 5
टीवी स्टार्स ने बीच में छोड़ा शो - फोटो : अमर उजाला
बेहतरीन काम और शानदार किरदार के चुनाव के जरिए कुछ सितारे फैंस के दिलों पर छा जाते हैं। लोगों से जुड़े रहने का सबसे बढ़िया साधन किसी शो का हिस्सा बनना है। रोजाना प्रसारित होने वाले डेली सोप से लोग खुद को जोड़ पाते हैं, और कई दफा कहानी को गंभीरता से लेते हुए उस किरदार के जीवन में घटने वाली घटनाओं को सच मानने लगते हैं। जब पसंदीदा किरदार रोता है, तो फैंस भी रोते हैं। साथ ही जब किरदार के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो फैंस भी मुस्कुराते हैं। हालांकि, टेलीविजन जगत के कुछ सितारे ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने जनता के दिलों में जगह बनाने के बाद चर्चित शो को बीच में ही छोड़ दिया, जिसने फैंस को तगड़ा झटका दिया। आइए इस लेख में उन स्टार्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं- 
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन जगत से करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री हिना खान ने अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड तक का सफर तय किया। छोटे पर्दे के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर हिना घर-घर में पॉपुलर हो गईं। यह अभिनेत्री का पहला शो था। कई वर्षों तक शो से जुड़े रहने के बाद हिना ने अचानक से ही इसे अलविदा कह दिया। रोजाना अक्षरा के किरदार में हिना को देखने और पसंद करने वाले सितारों को इससे तगड़ा झटका लगा था। अभिनेत्री ने शो छोड़ने के पीछे के कारण का खुलासा करते हुए कहा था कि वह पेशेवर जिंदगी में अलग-अलग किरदारों में खुद को ढालना चाहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
पारिवारिक शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का सबसे बड़ा चेहरा दिशा वकानी जो कि दया बेन के किरदार में नजर आती थीं ने शो को अलविदा कहकर हर किसी को दुखी कर दिया। लोगों को दया बेन के किरदार में दिशा वकानी को देखने की आदत हो गई थी। यही कारण रहा है कि निर्माताओं को भी अब तक दया बेन के किरदार के लिए कोई दूसरा उचित चेहरा नहीं मिल पाया है। जानकारी हो कि प्रेग्नेंसी के वक्त दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थी, लेकिन वह दोबारा शो में वापस नहीं लौटी। कई दफा मेकर्स की ओर से दिशा से बातचीत की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, वह वापस से शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं इस पर लगातार असमंजस बना हुआ है। 

Celebrities: छवि खराब होने के डर से इन सेलेब्स ठुकराई फिल्में, लिस्ट में रणवीर सिंह से लेकर महेश बाबू तक शामिल

4 of 5
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
'कुंडली भाग्य' में करण लूथरा का किरदार निभाकर धीरज धूपर ने खूब तारीफें बटोरीं। शो के साथ-साथ करण की भूमिका निभाने वाले धीरज को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। सबकुछ बेहतर चल रहा था, लेकिन अचानक से धीरज के जरिए शो को अलविदा कहने की जानकारी सामने आई। अभिनेता ने इसके पीछे का कारण निजी जिंदगी में आई नई जिम्मेदारियों को बताया। हालांकि, उनके इस कदम से उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा। 

Kabuliwala Trailer: 'काबुलीवाला' का बेहतरीन ट्रेलर जारी, रहमत की भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती ने जीते दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा' शो से जुड़कर खूब प्रशंसा हासिल की। शो में सुनील ने कभी गुत्थी तो कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर लोगों का दिल जीता। हालांकि, एक दौर ऐसा भी आया जब दो दोस्तों सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में झड़प हो गई, और यह झड़प इतनी बड़ी रही कि सुनील ने खुद को शो से दूर करना ही बेहतर समझा। फिलहाल सुनील, फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं। 

Kalki Koechlin: फलस्तीन-इस्राइल विवाद के बीच कल्कि केकलां ने डिलीट किया एक्स, सयानी गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें