फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: वे पांच जोड़ियां जो छोटे परदे की शान बनीं, पर आपस में बात तक नहीं करतीं...

Fri, 11 Oct 2024 01:18 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना, नीति टेलर-पार्थ समथान - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी में नजर आने वाली जोड़ियों दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियां बन जाती हैं। धारावाहिकों में इन जोड़ियों में दिखने वाला प्यार दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। कई लोग तो इन्हें देखकर इनके जैसा हमसफर मिलने की भी कामना करते हैं। कई दर्शक को टीवी की अपनी चहेती जोड़ियों के लिए ही सीरीयल्स देखते हैं। दर्शकों को कई बार ये जानने के लिए भी उत्सुक देखा गया है कि टीवी पर बेपनाह प्यार दिखाने वाली ये जोड़ियां पर्दे के पीछे कैसी हैं। तो आपको बता दें कि पर्दे पर प्यार की मिसाल कायम करने वाली कुछ जोड़ियां तो हकीकत में एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करती हैं। सेट पर इनके बीच कई बार अनबन भी हो चुकी हैं। तो लिए जानते हैं टीवी के इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना - फोटो : एक्स

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना

अभिनेत्री रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना को टीवी सीरियल 'अनुपमा' में खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों की जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ी बन गई है। पर्दे पर एक-दूसरे का सम्मान करने वाले ये सितारे सेट पर एक दूसरे से बिल्कल भी बात नहीं करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच सेट पर झगड़ा भी हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
हिना खान और करण मेहरा - फोटो : एक्स

हिना खान और करण मेहरा

जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान और करण मेहरा की जोड़ी में इस लिस्ट में शामिल है। हिना और करण की जोड़ी सीरीयल ये रिश्ता क्या कहलाता है' है में दिखाई दी थी। सीरियल में एक-दूसरे से इतनी मोहब्बत करने वाले ये अक्षरा और नैतिक सेट पर एक दूसरे से बात भी नहीं करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सेट पर झगड़ा भी कर चुके थे।

Raat Jawaan Hai Review: तीन दोस्तों का गजब का ‘थ्रीसम’, कतई जरूरी नहीं है मां-बाप बनने पर बचपना छूटना..!

4 of 6
दीपिका सिंह-अनस रशीद - फोटो : एक्स

दीपिका सिंह-अनस रशीद

अभिनेत्री दीपिका सिंह और अनस रशीद की जोड़ी सीरियल 'दीया और बाती हम' में नजर आई थी। शो में संध्या और सूरज बने दोनों सितारों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। मगर इन दोनों के बीच भी सेट पर झगड़ा हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने अनस पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों की बात बंद हो गई थी।

Vettaiyan Box Office Collection Day 1: रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ ने की अच्छी बोहनी, पहले दिन कर डाला इतना कलेक्शन
विज्ञापन

5 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल 

दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दर्शक अब भी दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। दिव्यांका और करण की जोड़ी एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' में देखने को मिली थी। दोनों की सेट पर सेट पर एक दूसरे से बिल्कुल बात नहीं करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीति टेलर और पार्थ समथान - फोटो : इंस्टाग्राम

नीति टेलर और पार्थ समथान

नीति टेलर और पार्थ समथान 'कैसी ये यारियां' में नजर आए थे। इनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों के बीच में बेहद प्यार देखने को मिला था। मगर इनके बीच भी सेट पर लड़ाई हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते पार्थ ने बाद में शो भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें