फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं टीवी के ये स्टार कपल, सोशल मीडिया पर यूं जताई खुशी

Tue, 22 Dec 2020 09:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदिति मलिक, मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अदिति मलिक के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अदिति मलिक टीवी के मशहूर अभिनेता मोहित मलिक की पत्नी हैं। इन दोनों ने लंबे समय तक एक साथ टीवी सीरियल में काम किया था। अब 10 साल बाद पहली बार अदिति मलिक और मोहित मलिक माता-पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अदिति मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी प्रेगनेंसी के बारे में खुद अदिति मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अदिति मलिक बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने नन्हें मेहमान के लिए खास पोस्ट भी लिखा है।

विज्ञापन

3 of 5
अदिति मलिक, मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति मलिक ने अपनी तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'हमसे पहले भगवान जानते थे कि हमें तुम्हारी जरूरत है। हमारी आत्माएं मिलीं, चलो एक साथ बढ़ें, बेबी मलिक'। सोशल मीडिया पर अदिति मलिक की प्रेगनेंसी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के कई फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। अदिति मलिक के अलावा उनके पति मोहित ने भी उनकी तस्वीर को साझा किया। 

4 of 5
अदिति मलिक, मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
मोहित मलिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अदिति की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भी अपने होने वाले बच्चे और पत्नी के लिए खास पोस्ट लिखा है। मोहित मलिक ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जब मैं तुम्हारे ऊपर हाथ रखता हूं, मैं हमें चुनने के लिए शुक्रिया बोलता हूं। इस खूबसूरत एहसास के लिए शुक्रिया भगवान, जिसे हम महसूस कर रहे हैं। मैं हमारे इस पल को सबके साथ साझा करके बेहद खुश हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति मलिक, मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
मोहित मलिक की पोस्ट पर उनके और अदिति के फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही माता-पिता बनने के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि अदिति और मोहित ने साल 2010 में शादी की थी। इन दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन के सेट पर हुई थी। इसके बाद इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया।

पढ़ें: 17 साल बड़े पति के साथ तस्वीर साझा करना दिलीप कुमार की भतीजी को पड़ा भारी, उम्र को लेकर हुईं ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें