फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Actors: पंजाबी इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं टीवी के ये स्टार्स, पहले इन सितारों ने खूब बटोरीं सुर्खियां

Fri, 14 Oct 2022 12:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जैस्मिन भसीन, जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक ऐसा माध्यम है, जिसकी बदौलत सितारों को हर घर में पहचान मिल जाती है। टीवी के सितारे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन मनोरंजन जगत के जुड़े ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाई और सफल साबित हुए। जहां कुछ सितारों ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया, तो कुछ पंजाबी इंडस्ट्री में सफल साबित हुए। आज हम आपको टीवी के ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्द ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे सितारों के बारे में भी जो टीवी के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में छा गए और अब देखना होगा कि क्या डेब्यू के बाद ये एक्टर्स भी अपनी जगह बनाने में सफल होंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
जैस्मिन भसीन
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन की डेब्यू फिल्म 'हनीमून' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में जैस्मिन गिप्पी ग्रेवाल के साथ नजर आने वाली हैं। यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। वहीं, जैस्मिन इससे पहले पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और अब यह उनकी डेब्यू फिल्म है।

Love Story: पहले किया मोहब्बत का सफर, फिर छू ली तलाक की दहलीज, पढ़ें धनुष-ऐश्वर्या के रिश्ते के उतार-चढ़ाव
 
विज्ञापन

3 of 7
जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया
जन्नत जुबैर
'फुलवा' और 'तू आशिकी' जैसे फेमस टीवी शोज की हिस्सा रही जन्नत जुबैर अब सीरियल में काम नहीं करना चाहती हैं। अभिनेत्री कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रह चुकी हैं और अब वह अपनी पंजाबी डेब्यू फिल्म 'कुलचे छोले' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म में वह दिलराज ग्रेवाल के साथ नजर आएंगी और यह 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Shruti Haasan: सुंदर दिखने श्रुति हासन ने करवाई थी नाक की सर्जरी, कहा- फर्क नहीं पड़ता कि लोग...

 

4 of 7
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
धीरज धूपर
'कुंडली भाग्य' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता धीरज धूपर भी जल्द पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखने जा रहे हैं। खबरें हैं कि धीरज के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसकी शूटिंग पंजाब और अमेरिका में हो सकती है।

Rakhi Sawant: साजिद खान के समर्थन में आईं राखी सावंत, कहा- जिन लड़कियो ने आरोप लगाए हैं वो...
विज्ञापन

5 of 7
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा
करण कुंद्रा टीवी का जाना माना चेहरा हैं। करण ‘प्योर पंजाबी’ और ‘मेरे यार कमीने’ जैसे पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन वह अपना ज्यादा नाम नहीं कमा पाए थे। वहीं, 'बिग बॉस 14' के बाद से ही फिर से चर्चा में आए करण को लेकर खबर हैं कि वह जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में दिखाई देंगे।

Anjali Arora: करवा चौथ पर अपने सजना के लिए तैयार होकर अंजलि और उर्फी ने लगाए जमकर ठुमके, साड़ी में बरपाया कहर
विज्ञापन

6 of 7
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल
'बिग बॉस 13' का हिस्सा रही शहनाज गिल किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शहनाज पहले भी पंजाबी इंडस्ट्री का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें 'बिग बॉस' के बाद अपनी असल पहचान मिली और वह दिलजीत दोसांझ के साथ 'हौसला रख' में बतौर लीड अभिनेत्री नजर आईं। शहनाज के बतौर हीरोइन डेब्यू के खूब चर्चे हुए थे और फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया था। वहीं, अब शहनाज बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं।

Thank God Diwali Trailer: 'थैंक गॉड' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज! धोती-कुर्ता पहन चित्रगुप्त बने अजय देवगन
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरगुन मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
सरगुन मेहता
'12/24 करोल बाग' से छोटे पर्दे पर फेमस हुई सरगुन अब पंजाबी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। सरगुन पंजाबी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। सरगुन ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और हाल ही में वह 'कठपुतली' से बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं।

Double XL: सोनाक्षी को मिली 10 दिन में वजन कम न करने पर छुट्टी की धमकी, हुमा ने सुनाया फिल्म रिव्यू का किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें