फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल पहले इस टीवी सीरियल के सेट पर हुआ था एक्ट्रेस का रेप, प्रोड्यूजर ने ऐसे बुना था जाल...

Sat, 28 Jul 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शो के सेट पर ली गई एक तस्वीर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
टीवी शो एक वीर की अरदास वीरा में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूजर मुकेश मिश्रा को कोर्ट ने सात साल जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा मिश्रा पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि कोर्ट में मामला पिछले सात साल से चल रहा था। रेप के दोषी मुकेश मिश्रा को साल 2013 में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता भी सीरियल 'एक वीर की अरदास वीरा' में ही काम करती थी। घटना के बारे में उसने बताया कि जब वह शो का हिस्सा थी तब मुकेश मिश्रा शूटिंग शेड्यूल का इंचार्ज था। उसने बताया कि 12 दिसंबर, 2012 की सुबह उसे मुकेश मिश्रा ने फोन करके सुबह 7:30 बजे जोगेश्वरी स्थित शूटिंग सेट पर आने कहा था।
विज्ञापन

31 वर्षीय एक्ट्रेस ने बताया कि मुकेश मिश्रा को उसने कहा कि वह बस लेकर लोकेशन पर आ जाएगी। लेकिन मिश्रा खुद अपनी बाइक लेकर उसके घर जा पहुंचा और उसे सेट पर ले कर गया। पीड़िता जब मेकअप रूम में गई तो मुकेश मिश्रा भी उसके पीछे पीछे वहां पहुंच गया।एक्ट्रेस ने बताया कि मेकअप रूम में आते ही मुकेश मिश्रा ने कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक कर दिया और उसका रेप किया। जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो मिश्रा ने धमकी दी कि वह उसकी आठ साल की बच्ची को जान से मार डालेगा। घटना के बारे में पीड़िता ने सिर्फ अपने पति को ही बताया। 
विज्ञापन

पीड़िता के पति ने जब शो के प्रोड्यूजर को इसकी शिकायत की तो मिश्रा को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद मिश्रा ने एक्ट्रेस और धमकियां देनी शुरू कर दी। परेशान होकर पीड़िता ने जनवरी 2013 में केस दर्ज कराई। एक्ट्रेस ने बताया कि वह रेप की घटना के बाद इस वजह से चुप थी क्योंकि उसे डर था कि बदनामी की वजह से उसका करियर बर्बाद ना हो जाए। उसका कहना है कि बच्ची की सुरक्षा के लिए भी उसने चुप रहने का फैसला किया। बता दें कि टीवी सीरियल एक वीर की अरदास वीरा का प्रसारण अक्टूबर 2012 से लेकर अगस्त 2015 तक स्टार प्लस चैनल पर हुआ। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें