फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान के सामने प्रियांक ने एयरहोस्टेस को छेड़ा, VIDEO हुआ वायरल तो यूजर्स ने लताड़ा

Tue, 24 Jul 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हिना खान
विज्ञापन

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में हिना खान और प्रियांक शर्मा की दोस्ती हुई थी । ये दोस्ती घर के बाहर भी कायम है । हाल ही में हिना खान ने प्रियांक शर्मा के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया । देखते ही देखते हिना का यह वीडियो वायरल हो गया ।

विज्ञापन

वीडियो में हिना और प्रियांक फ्लाइट में बैठे हैं । हिना ने वीडियो बनाते हुए बताया कि प्रियांक ने एक एयरहोस्टेस को कॉफी के लिए इनवाइट किया । एयरहोस्टेस कुछ समझ नहीं पाई और कहती है आपको क्या चाहिए सर?

तब प्रियांक अपनी बात काे पलटते हुए कहते हैं कि उन्हें कॉफी चाहिए । हिना ये भी बताती हैं कि कॉफी देने वो एयरहोस्टेस खुद नहीं आई । किसी और को भेज दिया । हिना ने मजाक के तौर पर ये वीडियो सोशल साइट पर डाला था ।
विज्ञापन

लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने नाराजगी जताई । हिना ने वीडियो में उस एयरहोस्टेस का नाम लिया है । इसको लेकर यूजर्स ने हिना और प्रियांक को लताड़ा । हालांकि हिना ने लिखा था कि यह एक मजाक है । इसे देखने के बाद जज मत करने लग जाइएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें