गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के एपिसोड की शुरुआत में सम्राट, सई और विराट से यह कहते हैं कि पाखी उससे प्यार करने लगी है, तो अब उन लोगों की जिम्मेदारी है कि वह पाखी का ध्यान रखें। सम्राट यह सब कहते-कहते अपना दम तोड़ देता है और डॉक्टर्स भी उसे मृत घोषित कर देते हैं। इसके बाद सई खून से सनी हुई चौहान निवास पहुंचती हैं। सभी लोग सई को देख हैरान और परेशान हो जाते हैं। सभी के लाख पूछने पर भी सई किसी को कुछ नहीं बता पाती है। लेकिन जब सच सबके सामने आता है, तक मानसी सदमे में चली जाती है और पाखी, सई को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे जोरदार ठप्पड़ जड़ देती है।