फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Serials Updates: क्या प्रीता-ऋषभ करेंगे शादी......बन्नी को होगी जेल? पढ़िए आज के सीरियल्स का डेली अपडेट

Tue, 14 Jun 2022 02:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सीरियल अपडेट - फोटो : Instagram
जहां सिनेमाघरों में इस हफ्ते कई फिल्मों की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर ड्रामा देखने को मिलने वाला है, वहीं दूसरी तरफ टीवी की दुनिया में भी जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले हैं। aसीरियल्स की व्यूअरशिप में लगातार देखने को मिल रहे उछाल के कारण इनकी कहानी को और ज्यादा इंटरस्टिंग बनाया जा रहा है। इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में टॉप पोजीशन पर काबिज 'अनुपमा' में बरखा नाम की नई विलेन की एंट्री हो गई है, वहीं दूसरे स्थान पर रहे  'बन्नी चाऊ होम डिलीवरी' में युवान की मां तांडव मचा रही है। इनके अलावा बाकी सीरियल्स में भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आइए बिना देर किए पढ़ते हैं आज यानी 14 जून का सीरियल्स का डेली अपडेट...   
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा 
अनुपमा और अनुज के गृह प्रवेश में जोरदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शाह परिवार के साथ किए गए तमाशे के बाद बरखा का पार्टी अंदाज देखने को मिला, जो अनुपमा को बिल्कुल रास नहीं आया। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा उसके गृह प्रवेश में शराब देखकर आग बबूला हो जाती है और नौकरों को उसे वहां से ले जाने के लिए कहती है। अनु का यह अंदाज बरखा को बिल्कुल रास नहीं आया और वह इसे अपनी बेइज्जती की तरह लेती है।  बरखा को लगता है कि अनुपमा ने उसकी गृह प्रवेश की पार्टी को बर्बाद कर दिया। अनुज और अनुपमा झाड़ू लगाते हैं। बा को साफ दिखाई दे रहा है कि बरखा में बहुत घमंड है। जहां बरखा, अनुज और अनुपमा के पूजा करने से बिल्कुल खुश नहीं है, वहीं अनुज, अनु को एक बार फिर सम्मान देता हुआ नजर आता है।   
विज्ञापन

3 of 6
Banni Chow Home Delivery - फोटो : social media
बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' सीरियल के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि पुलिस आएगी और बन्नी को बिना किसी जुर्म के अपने साथ थाने ले जाएगी। उस समय उसके साथ युवान भी होता है। बाद में खुलासा होता है कि इस सबके पीछे युवान की सौतेली मां हैं, जो काफी समय से इसकी प्लानिंग कर रही है। युवान की मां बन्नी पर इल्जाम लगाती है कि उसने युवान की दिमागी हालत का फायदा उठाकर उसे किडनैप किया है।    

4 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media
गुम है किसी के प्यार में 
आज के एपिसोड की शुरुआत सई के हॉस्पिटल से डिसचार्ज होने से होती है। लेकिन वह वापस चौहान निवास जाने से साफ इनकार कर देती है। इस बात को सुनकर अश्विनी चौंकते हुए उससे कहती कि सई सब ठीक हो जाएगा। लेकिन सई कहती है कि वह पाखी का सामना नहीं करना चाहती है। उसका कहना है कि उसके बच्चे के साथ जो कुछ भी हुआ है वह पाखी के श्राप की वजह से हुआ है। अश्विनी उसे समझाती है कि वह जल्द ही दोबारा मां बनेगी। लेकिन आगे देखा जाएगा कि डॉक्टर सई और विराट को बता देता है कि वह कभी मां नहीं बन सकती है। भवानी और चौहान निवास के बाकी सभी सदस्यों को यह सुनकर झटका लगता है । आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि भवानी विराट और सई को डॉक्टर के पास लेकर जाती है।       
विज्ञापन

5 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि   मंजरी के नहीं आने से हर्ष को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता है जिसकी वजह से वो आग-बबूला हो जाता है। हर्ष घर जाकर मंजरी को उल्टा-सीधा सुनाता है और कहता है कि उन्होंने उसे धोखा दिया और अभिमन्यु को उसके खिलाफ कर दिया। हर्ष मंजरी को तलाक देने को कहता है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी को तलाक की बात सुनकर झटका लगता है और वह बेहोश हो जाती है। अक्षरा अभि को समझाती है कि तलाक दो लोगों के बीच का मामला है, तो फैसला भी उनका होना चाहिए। जहां अभिमन्यु कुछ भी समझने के लिए राजी नहीं है, वहीं हर्ष को अक्षरा को सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहता है। लेकिन अक्षु साफ कर देती है कि वो ये सब मां मंजरी के लिए कर रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी
कुंडली भाग्य
'कुंडली भाग्य' में प्रीता प्रेग्नेंट है और सभी इस बात से खुश होते हैं लेकिन पृथ्वी आकर सारा मजा खराब कर देता है और कहता है कि यह बच्चा करण का नहीं..उसका है। पृथ्वी का ड्रामा देखकर सभी घरवाले परेशान हो जाते हैं और ऋषभ से प्रीता की दूसरी शादी करने बात कहते हैं। ये बात सुनकर प्रीता टूट जाती है और मना करने लगती है। वहीं ऋषभ भी इस बात के लिए राजी नहीं होता हैं। पूरा परिवार मिलकर प्रीता और ऋषभ को समझाने की कोशिश में लगा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें