फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: जस्टिन बीबर का मजाक उड़ाना मुनव्वर फारूकी को पड़ा भारी, नेटिजन्स ने सिखाया पाठ

Mon, 13 Jun 2022 07:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुनव्वर फारूकी, जस्टिन बीबर - फोटो : social media
मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ओटीटी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉकअप में आने के बाद से उनके कदम जमीन पर टिकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुनव्वर की दुनिया कंगना रणौत के शो की ट्रॉफी अपने नाम करने बाद से बिल्कुल बदल गई है। वह लगातार लाइमलाइट में रहे हैं कभी अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के कारण तो कभी 'खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन में हिस्सा लेने के कारण। हाल ही में मिली सफलता के बाद मुनव्वर का अपनी जुबान पर भी काबू नहीं रहा है। वह आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते देखे जाते हैं, जो उन्हें अक्सर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर कैनेडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की बीमारी का मजाक उड़ाते हुए देश की राजनीति पर तंज कसा, जिसने उन्हें नेटिजन्स के निशाने पर लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

2 of 4
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर का जोक 
पिछले दिनों पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट किया था। उन्होंने इस वीडियो में खुलासा किया था कि वह रामसे हंट सिंड्रोम नामक रेयर बीमारी से पीड़ित हो गए हैं, जिसके कारण उनके चेहरे का एक हिस्सा पैरालाइज हो गया है। अब उनके इस संदेश का हवाला देते हुए मुनव्वर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा,"डियर जस्टिन बीबर, मैं पूरी तरह समझ सकता हूं। यहां भारत में भी राइट साइड ढंग से काम नहीं कर रही है।" अपने इस ट्वीट को मुनव्वर ने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया, जहां उनपर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन

3 of 4
मुनव्वर फारूकी - फोटो : Instagram
फैंस ने किया ट्रोल 
मुनव्वर फारूकी की इस पोस्ट को देख जहां कुछ फैंस इसको डार्क कॉमेडी बताते हुए हंस रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उनके इस पोस्ट को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया। नेटिजन्स के अनुसार मुनव्वर ने अपनी पोस्ट के जरिए जस्टिन बीबर की बीमारी का मजाक उड़ाया है, जो किसी भी परिस्थिति में सही नहीं है। एक यूजर ने मुनव्वर को लताड़ते हुए लिखा,"किसी की बीमारी का मजाक उड़ाकर तुमने बता दिया की तुम कितने जाहिल हो।" तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"इसमें फनी क्या है। तुम्हें लगता है किसी की बीमारी का मजाक उड़ाना फनी है?" कॉमेडियन अपने इस पोस्ट के कारण जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
जस्टिन बीबर - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द वापसी करेंगे जस्टिन 
गौरतलब है कि जस्टिन बीबर ने अपनी इस बीमारी के कारण ही इस साल होने वाला अपना वर्ल्ड टूर पोस्टपोन कर दिया है। टूर पोस्टपोन होने की जानकारी देने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम एक वीडियो साझा को अपनी बीमारी के बारे में बताया था। वीडियो देख उनकी गंभीर हालत का साफ पता लग रहा था। जस्टिन की हालत इतनी गंभीर थी कि वीडियो में वह आंख तक भी नहीं झपका पा रहे थे। वीडियो के अंत में उन्होंने अपने फैंस से वादा भी किया कि वह जल्द ही कमबैक करेंगे, जिसके बाद से उनके फैंस उनके सही होने की दुआ कर रहे हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें