फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Serials Updates: सई के जीवन में आएगा तूफान, मुश्किल होगी अनुपमा की जिंदगी, पढ़िए इन पांच सीरियल्स का अपडेट

Mon, 13 Jun 2022 02:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी सीरियल्स अपडेट - फोटो : social media
छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल्स में इन दिनों जोरदार ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। रोजाना सीरियल्स के मेकर्स कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिन्हें देख सभी की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। टीआरपी की लिस्ट में टॉप पांच पोजीशन पर काबिज सीरियल्स में भी इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया जा रहा है। जहां किसी सीरियल को देख दर्शकों की आंखों से आंसू बह रहे हैं, वहीं दूसरी सीरियल में दिखाई जाने वाली प्रेम कहानी को देख दिल खुश हो रहा है। सबके पसंदीदा सीरियल 'अनुपमा' में अनुज की भाभी उसकी प्रॉपर्टी हड़पने के मकसद से भारत वापस लौटी है, तो 'कुंडली भाग्य' और 'गुम है किसी के प्यार में' में इस समय करण और सम्राट की मौत से मातम छाया हुआ है। बिना देर किए आइए जानते हैं आज यानी 13 जून को आपके पसंदीदा सीरियल्स में क्या दिखाया जाने वाला है।  
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा 
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनु, शाह परिवार से हाथ जोड़कर माफी मांगती है और नए घर में बड़े ही शान से स्वागत करती है। जैसे ही शाह परिवार घर में एंट्री लेता है, वैसे ही अनुज कविता से उनका स्वागत करता है लेकिन बा ताना मारकर चुप करा देती है। बा का ऐसा बर्ताव देखकर अनुज समझ जाता है कि कुछ तो हुआ है। बापूजी अनुपमा की जेठानी बरखा का सम्मान रखते हुए उसे गिफ्ट्स देता हैं, लेकिन वह उन गिफ्ट्स को टेबल के नीचे रखवा देती है। उसकी यह हरकत वनराज देख लेता है। दरअसल, बरखा को डर है कि अनुज अपनी सारी दौलत अनु के परिवार पर न लुटा दे, इसलिए वह रोज नई-नई चालें चल रही है। लेकिन उसे पता नहीं है कि अनुज की सारी संपत्ति की मालकिन अनु है। जब अनुज इस बात का एलान पार्टी में करता है, तब अनु कुछ कहने की कोशिश करती हे लेकिन बरखा माइक बंद करके गाने चला देती है। यह बात अनुपमा को पसंद नहीं आती और वह गाने बंद करके मंत्र चला देती है और बरखा को समझाती है कि पहले नए घर की पूजा होगी और बाद में पार्टी। बरखा सबके सामने अपनी बेइज्जती सह नहीं पाती है। आज के एपिसोड में हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद, कल के एपिसोड में बरखा को कहते हुए दिखाया जाएगा कि वह अनुज को कपाड़िया बिजनेस का मालिक नहीं बनने देगी।
विज्ञापन

3 of 6
Banni Chow Home Delivery - फोटो : social media
बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
बन्नी चाऊ होम डिलवरी के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बन्नी और युवान एक रास्ते से जा रहे होते हैं। उसी वक्त एक गुंडा आकर बन्नी के सिर पर बहुत जोर से वार करता है, जिसकी वजह से बन्नी बेहोश होकर गिर जाती है। बन्नी को बेहोश होता देख युवान परेशान हो जाता है कि वह करे भी तो क्या करे, तभी पीछे से एक गाड़ी वहां आती है। उसी गाड़ी को रुकवाकर युवान, बन्नी को लेकर हॉस्पिटल जाता है। इस बात का खुलासा एपिसोड के आखिर में होता है कि यह युवान की सोतेली मां के इशारों पर होता है। 

4 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media
गुम है किसी के प्यार में 
स्टारपल्स का लोकप्रिय सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आपको जबरदस्त ड्रामा और दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेगा। आज के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि सम्राट के लिए रखी गई खास पूजा के दौरान सबके द्वारा मिल रहे तानों से परेशान होकर सई अपने गले में सम्राट की फोटो पर चढ़ी माला डाल लेती है। ऐसा करने के बाद वह कहती है कि परिवार के आधे लोग यही चाहते हैं कि मैं मर जाऊं। किसी ने यह नहीं सोचा कि मुझ पर क्या बीत रही है? अश्विनी सई को माला हटाने के लिए कहती है क्योंकि यह उसेक होने वाले बच्चे के लिए अच्छा नहीं है। आगे देखा जाएगा कि सई सीढ़ियों पर से  लुढ़क जाती है, सई की चीख सुन सब चौंक जाते हैं। सई को हॉस्पिटल ले जाया जाता है, जहां पता लगता है कि उसने अपना बच्चा खो दिया है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई और विराट डॉक्टर से पूछते हैं कि क्या वह कभी आने वाले समय में गर्भवती हो पाएगी या नहीं। डॉक्टर खुलासा करता है कि वह अब कभी मां नहीं बन पाएगी।  
विज्ञापन

5 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि हर्ष मंजरी को फोन कर मदद के लिए बुलाता है। मंजरी बिना कुछ सोचे-समझे हर्ष से मिलने पहुंच जाती है। हालांकि अक्षरा मंजरी को समझाती है कि वो प्यार नहीं बल्कि जरूरत का रिश्ता है। मंजरी अक्षरा को खरी-खोटी सुनाती है लेकिन उसकी बात मान जाती है। मंजरी के वहां न पहुंचने से हर्ष को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता है, जिसकी वजह से वह आग-बबूला हो जाता है। हर्ष घर पहुंचकर मंजरी को बहुत कुछ भला-बुरा कहता है और इसके साथ ही मंजरी पर इल्जाम लगाता है कि उसने अभिमन्यु को उससे दूर कर दिया है। हर्ष मंजरी को तलाक देने को कहता है लेकिन अभि कहता है कि आप क्या तलाक देंगे…मेरी मां आपको तलाक देगी। मंजरी पिता और बेटे में से किसी एक को नहीं चुनना चाहती है। इस बीच अक्षरा भी अभिमन्यु के खिलाफ हो जाती है। वह नहीं चाहती कि हर्ष और मंजरी का तलाक हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंडली भाग्य
कुंडली भाग्य 
'जी टीवी' के सीरियल 'कुंडली भाग्य' में भी इन दिनों मातम पसरा हुआ है क्योंकि करण की मौत हो चुकी है। लूथरा हाउस में करण की आत्मा की शांति के लिए पूजा रखी गई है। इसी पूजा में प्रीता बेहोश हो जाती है, जिसके बाद डॉक्टर खुलासा करते हैं कि वह मां बनने वाली है। इस खबर को सुन सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं लेकिन पृथ्वी सबके सामने तमाशा करता है कि प्रीता उसके बच्चे की मां बनने वाली है। ये बात सुनकर प्रीता टूट जाती है और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें