फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robbery: सीआईडी फेम हृषिकेश पांडे से मुंबई में लूटपाट, कैश और अन्य डॉक्यूमेंट्स चोरी

Mon, 13 Jun 2022 02:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के मशहूर सीरियल सीआईडी में इंस्पेक्टर सचिन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता हृषिकेश पांडे के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। खबरों की मानें तो मुंबई में एक्टर से नकदी और उनका अन्य निजी सामान लूट लिया गया।
विज्ञापन
1 of 4
हृषिकेश पांडे - फोटो : Social media

टेलीविजन के मशहूर सीरियल सीआईडी में इंस्पेक्टर सचिन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता हृषिकेश पांडे के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। खबरों की मानें तो मुंबई में एक्टर से नकदी और उनका अन्य निजी सामान लूट लिया गया। अभिनेता एक वातानुकूलित बस में अपने परिवार के साथ दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर थे। इस दौरान उनका सारा सामान लूट लिया गया, जो उन्होंने एक स्लिंग बैग में रखा था।

विज्ञापन

2 of 4
हृषिकेश पांडे - फोटो : Social media

हृषिकेश के मुताबिक यह घटना 5 जून को हुई जब वह और उनके परिवार एलीफेंटा गुफाओं का दौरा करने के बाद कोलाबा से तारदेव के लिए एक बस में सवार हुए थे। इस बारे में एक वेबसाइट से बात करते हुए अभिनेता ने बताया, "वह एक एसी बस थी और हम लगभग 6.30 बजे बस में चढ़े। नीचे उतरने के तुरंत बाद, मैंने अपने स्लिंग बैग की जांच की और पाया कि मेरे कैश, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैनकार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स गायब थे। मैंने कोलाबा पुलिस स्टेशन के साथ-साथ मलाड पुलिस स्टेशन में भी घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

3 of 4
हृषिकेश पांडे - फोटो : Social media

सीआईडी में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले सचिन आगे कहते हैं कि "चूंकि मैंने सीआईडी इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है, यह एक मजाक बन गया है कि कैसे शो में लोग हमारे पास मामले लेकर आते हैं और हम उन्हें हल करते हैं। असल जिंदगी में भी लोग मेरे पास मुद्दों को लेकर आते थे और मैं उन्हें सुलझाने में मदद करता था। लेकिन अब मुझे ही लूट लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि पुलिस विभाग इस मामले को सुलझाएगा।"

 

विज्ञापन

4 of 4
CID Reunion - फोटो : Social media

गौरतलब है कि हृषिकेश हाल ही में अपने सीआईडी सह-कलाकारों के साथ एक रीयूनियन पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान पार्टी में दयानंद शेट्टी (सीनियर इंस्पेक्टर दया), आदित्य श्रीवास्तव (सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत), दिनेश फडनीस (इंस्पेक्टर फ्रेड्रिक्स), श्रद्धा मुसाले (डॉ तारिका), जानवी छेड़ा (इंस्पेक्टर श्रेया), अजय नागरथ (सब-इंस्पेक्टर पंकज) भी नजर आए। इस रीयूनियन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें