फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serials Updates: शाह हाउस से अनु की विदाई..सई की जिंदगी में आया नया ट्विस्ट, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट

Tue, 02 Aug 2022 02:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज का सीरियल अपडेट - फोटो : social media
टीवी ने हमेशा से ही दर्शकों को जोड़े रखने के साथ-साथ उनके मनोरंजन का भी खूब ख्याल रखा है। इनमें दिखाए जाने वाली कहानी को देख लोगों को अपनी जिंदगी का एहसास होता है क्योंकि सीरियल्स की कहानी आम लोगों के जीवन से ही इंस्पायर होके लिखी जाती है। तभी इन सीरियल्स को डेली सोप भी कहा जाता है। दर्शकों की दिलचस्पी के कारण छोटे पर्दे के कलाकार भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह घर-घर में जाने जाते हैं।टीवी सीरियल्स की कहानी में रोज नए ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों की दिलचस्पी इनमें बनी रहती है । तो चलिए जानते हैं आपके पसंदीदा सीरियल्स में क्या नया धमाका होने वाले है।
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा
स्टार प्लस के पसंदीदा सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जहां एक तरफ अनुपमा शाह हाउस में कभी न आने का फैसला करती है और जाते-जाते वनराज को धमकी देकर जाती है कि एक दिन कान्हा जी ही उसका हाथ पकड़कर वापस इस घर में लाएंगे। वह कहती है कि तब मैं आपसे कहूंगी अनुपमा इज बैक। वहीं दूसरी तरफ अनुज बापूजी से शिकायत करता है कि जब भी अनु की बेइज्जती होती है, वो घर में नहीं होते। इसके साथ ही वह अपना फैसला सुनाते हुए कहता है कि अब अनुपमा किसी भी कीमत पर इस घर में वापस नहीं आएगी।
विज्ञापन

3 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान रूही को एक बार फिर प्रीशा से मिलता देख किलस जाता है। इतना ही नहीं जब उसे पता लगता है कि रूही यहां प्रीशा को रुद्राक्ष के पास वापस लेकर जाने के लिए आई है, तो वह गुस्से में लाल पीला हो जाता है। अरमान की लाख कोशिशों के बाद भी रूही रुद्र और प्रीशा को करीब लाने का एक बढ़िया प्लान सोच लेती है।

4 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। सई की लगातार बिगड़ती तबीयत देख सभी को लग रहा है कि वह मां बनने वाली है। लेकिन जहां एक तरफ सई यह मानने से इनकार कर देती है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर पुलकित पाखी का चेकअप करके बताता है कि अब बच्चे को कोई खतरा नहीं है। ऐसे में पाखी बोलती है कि जब से सई उससे दूर हुई और विराट के साथ बाकी घरवालों ने उसका ख्याल रखा तभी से वह ठीक हो गई है। इसे सुन सई वहां से जा ही रही होती है, लेकिन उसे फिर चक्कर आ जाते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षु की सरप्राइज पार्टी को और प्यारा बनाने के लिए अभिमन्यु स्टेज पर उसके लिए गिटार प्ले करने जाता है। लेकिन अभि अपने हाथ के कारण ऐसा नहीं कर पाता है। हालांकि अभि की तकलीफ देखते हुए अक्षु से रहा नहीं जाता और वह स्टेज पर उसकी मदद करने के लिए पहुंच जाती है। इतना ही नहीं आज डॉक्टर कुणाल खेड़ा अक्षरा को सामने से कॉल भी करता है, जिसकी वजह से अक्षु बहुत खुश होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्य लक्ष्मी
'भाग्य लक्ष्मी' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि इंस्पेक्टर दुर्गा देवी का सामना बलविंदर से होता है। लेकिन औरत का भेस भरे बलविंदर को वह पहचान नहीं पाती है और वह उसके हाथ से बचकर निकल जाता है। वहीं मलिशका लक्ष्मी और ऋषि को करीब आता देख, ऋषि से सवाल करती है। पूछती है कि लक्ष्मी तुम्हारी पत्नी और इस घर की बहू है, तो ऋषि कहता है हां इसमें गलत क्या है। तुम्हें भी इस बात को मान लेना चाहिए। मलिशका ऋषि को बहलाने फुसलाने की बहुत कोशिश करती है लेकिन ऋषि पर कोई फर्क नहीं पड़ता।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें