सिनेमा जगत में इस समय ऐसा लग रहा है कि बड़े पर्दे पर 70 का दशक लौट कर आ गया हो। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' में उनका लुक हमें अमिताभ बच्चन की याद दिलाता है, जो उस समय में एंग्री यंग मैन बनकर उभरे थे। इस फिल्म से शुरू हुआ यह ट्रेंड अब आने वाले समय में बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिखने वाला है। ऋतिक रोशन जैसे बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स इसको अपनाने जा रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म 'विक्रम वेधा' के सेट से रिलीज हुए ऋतिक के फर्स्ट को देखकर यही लग रहा है कि बड़ी गाड़ी और सूट बूट अब एक बार फिर ट्रेंड बनने वाला है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की इस ट्रेंड ने केवल बड़े पर्दे को ही नहीं छोटे पर्दे को भी खूब प्रभावित किया है। फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स को एंग्री यंग मैन वाले लुक में देखना काफी पसंद करते हैं। भारतीय टीवी दर्शकों को भी यह एंग्री यंग मैन लुक पसंद आता है, अगर कैरेक्टर को सही तरीके से लिखा गया हो। हमने कई अभिनेताओं को टीवी पर अपनी इन भूमिकाओं से सुपरस्टार्स बनते देखा है। हम आज इस आर्टीकल में आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा टीवी कलाकारों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने लोगों को अपने एंग्री यंग मैन वाले लुक से दीवाना बना दिया है।