पायल रोहतगी, संग्राम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
संग्राम सिंह और पायल की शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे। दोनों शादी के बाद मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी करने की योजना बना रहे हैं। संग्राम ने बताया, ‘शादी को दो बार टालना पड़ा, क्योंकि हमारे अपनों का नुकसान हुआ। मुझे हमेशा से पता था कि मुझे पायल जैसा साथी नहीं मिलेगा। हमारे माता-पिता अब उम्रदराज हो गए हैं और हम दोनों भी कई वर्षों से साथ हैं। ऐसे में शादी तो करनी ही थी। हां, पायल और उसके परिवार वालों ने भी मुझे कभी ये कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं किया।’