फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फेमस शो की सुंदर भाभियों के ये हैं रियल पार्टनर, एक का इस बॉलीवुड एक्टर से रह चुका है अफेयर

Mon, 16 Apr 2018 10:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tarak Mehta Ka Oolta Chashma

छोटे पर्दे पर बड़ा कमाल करने वाला सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी पर 9 साल बाद भी धाक जमाए बैठा है। इस शो के एक-एक किरदार लोगों की नजरों में बैठ चुके हैं और आज भी घर-घर में इस शो को बहुत ही मजे से देखा जाता है। सीरियल के किरदार के पर्दे के पीछे की कहानी बहुत कम लोग ही जानते हैं, इसलिए,जानिए इस शो के एक-एक किरदार के रियल पार्टनर के बारे में...

Trending Videos
विज्ञापन

दया भाभी

2 of 6
Disha

सीरियल का सबसे पॉपुलर और कॉमेडी किरदार दया भाभी का है। दया भाभी का असली नाम दिशा बकानी है।बात करें उनके रियल लाइफ पार्टनर की तो उन्होंने 2014 को मुंबई में एक सीए से शादी की थी।

विज्ञापन

माधवी भाभी

3 of 6
Madhavi

शो में सोसाइटी के एकमात्र सेक्रेटरी की पत्नी और अचार पापड़ का बिजनेस करने वाली माधवी भाभी ने समीर जोशी से शादी की थी। माधवी की छोटी-छोटी दो बेटियां हैं। 

रोशन कौर सोढ़ी

4 of 6
Roshan kaur Sodhi

सीरियल में रोशन कौर सोढ़ी की अहम भूमिका है और उनका असली नाम जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल है। जेनिफर ने मयूर उर्फ बॉबी बंसीवाल से शादी की है और उन्हें एक बेटी भी है।

विज्ञापन

बबीता

5 of 6
बबिता भाभी

सीरियल तारक मेहता की गौरी मेम यानि कि बबिता का असली नाम मुनमुन दत्ता है। मुनमुन का एक्टर और बिग बॉस से फेमस हुए अरमान कोहली से अफेयर रह चुका है। लेकिन अरमान के दुर्व्यवहार के कारण मुनमुन ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया। बता दें कि मुनमुन ने अभी तक शादी नहीं की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोमल हंसराज हाथी

6 of 6
komal

सीरियल में कोमल भाभी भी कम फेमस नहीं हैं। कोमल का रियल नाम अंबिका रंजनकर हैं और उन्होंने अरुण रंजनकर से शादी की थी जो फेमस डायरेक्टर और एक्टर भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें