फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी रियलिटी शो में आलिया भट्ट ने किसके लिए कहा, 'तुम आए तो आया मुझे याद.....'

Mon, 16 Apr 2018 06:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Alia Bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग के बल पर इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। हिंदी सिनेमा में उन्होंने खुद को बखूबी साबित किया है। यही वजह है कि वह इतने कम समय में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। आपको बता दें कि आलिया न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि वह बहुत शानदान गाना भी गाती हैं। आलिया एक्टिंग के साथ-साथ आवाज की भी जादूगरनी हैं। हाल ही में वह अपनी अपकमिंग फिल्म राजी के प्रमोशन के लिए कलर्स टीवी के रिएलिटी शो 'राइजिंग स्टार-2' में पहुंची थीं। 
विज्ञापन

2 of 4
इस शो में आलिया ने अपनी फिल्म राजी का गाना 'ऐ वतन' लॉन्च किया। आलिया ने स्टेज पर आकर खुद ये गाना गाया और उनका साथ दिया गायक शंकर महादेवन ने। गाने का वीडियो कलर्स टीवी के वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं आलिया ने एक नन्हे फैन के लिए तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला भी गाया.....
 

 
विज्ञापन

3 of 4
alia bhatt raazi
आपको बता दें कि फिल्म 'राजी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है, जो कि पाकिस्तान की जासूसी करने के लिए शादी करके उनके मुल्क में चली जाती है। फिल्म के ट्रेलर को सिर्फ 6 दिनों में एक करोड़ 59 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
ALIA BHATT - फोटो : SELF
रिलीज से कुछ ही देर बाद यह ट्रेलर यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा था लेकिन तकरीबन एक हफ्ते बाद भी यह यूट्यूब पर 10वें नबर पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म की कहानी काफी नई दिखाई दे रही है।मफिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विकी कुशाल अहम भूमिका में हैं। इसका निर्देशन किया है मेघना गुलजार ने और यह 11 मई 2018 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें