फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला की शो से छुट्टी, इस एक्टर ने किया रिप्लेस

Fri, 08 Dec 2017 02:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
siddharth shukla
को-एक्टर्स के साथ गाली गलौज, सेट पर हंगामा और लेट-लतीफी के कारण सिद्धार्थ शुक्ला की कलर्स के मशहूर शो 'दिल से दिल तक' से छुट्टी कर दी गई है। हालांकि एक्टर की दलील है कि उन्हें शो से निकाला नहीं गया है बल्कि वह खुद शो छोड़ना चाहते थे।

उन्होंने कहा, 'मैं कहानी के नए ट्रैक से संतुष्ट नहीं था। शो शुरू होने से पहले मुझे मेरे किरदार के बारे में कुछ और बताया गया था। इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।' गौरतलब है कि मंगलवार को ही उनकी शो के निर्माता सुमीत मित्तल के साथ मीटिंग हुई थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Rohan Gandotra
इन सबके बीच शो के निर्माता ने सिद्धार्थ की जगह दूसरे एक्टर को साइन कर लिया है। टीवी शो 'काला टीका' फेम एक्टर  रोहन गंडोत्रा अब 'दिल से दिल तक' में पार्थ की भूमिका निभाते नजर आएंगे जिसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला निभाते थे। नए प्रोजेक्ट के बारे में रोहन ने कहा, 'शो में मेरा किरदार के नवजात बच्ची का है, लेकिन कहानी का फोकस लव स्टोरी पर है इसलिए मुझे कोई शिकायत नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 4
Rohan Gandotra
मिली जानकारी के अनुसार, शो के मेकर्स को मजबूरी में सिद्धार्थ को निकालने का फैसला लेना पड़ा क्योंकि उनके खिलाफ आए दिन शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में शो की को-एक्ट्रेस जैसमिन भसीन के साथ तथाकथित रूप से ना सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि उनके कैरेक्टर को लेकर भी भद्दी टिप्पणियां कर डाली। मामला इतना बिगड़ गया कि पूरे दिन के लिए शूटिंग कैसिंल करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान वह यह भी कहते पाए गए हैं कि शो में उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। 
विज्ञापन

4 of 4
Dil Se Dil Tak
गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की शो की एक्ट्रेस रश्मि देसाई और फिर कुनाल वर्मा के साथ कहासुनी हुई थी। पिछले हफ्ते भी सिद्धार्थ बिना किसी को जानकारी दिये सेट पर लेट पहुंचे थे। वह तैयार होने के बावजूद वैनिटी वैन में ही बैठे रहे जिसकी वजह से प्रोडक्शन टीम को काफी परेशानी हुई। कुछ महीनों पहले सिद्धार्थ शुक्ला की प्रोजेक्ट हेड शीतल सोमानी के साथ भी जबरदस्त कहासुनी हो गई थी जिसके बाद वह सेट छोड़कर चले गए थे। 

Bigg Boss 11 का इंपैक्ट टीवी स्टार पर दिखा, शो में पार की सारी हदें, छुट्टी तय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें