एकता कपूर के चर्चित और सफल शो 'नागिन' को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। टीआरपी में सभी शो के मात देने वाले इस शो के दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार था कि नागिन के अगले सीजन यानी नागिन-3 में कौन मुख्य किरदार में नजर आने वाले है तो हम आज इस सस्पेंस से पर्दा उठा देते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल नागिन सीरियल में मौनी रॉय की एक्टिंग और किरदार को लोगों ने काफी पंसद किया था। मगर मौनी ने अब टीवी छोड़कर बॉलीवुड में एंट्री करने का फैसला कर लिया। इसके चलते एकता कपूर को नागिन के नए सीजन के लिए एक ऐसे चेहरे की जरूरत थी जो मौना की कमी का पूरा कर सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एकता ने सुरभि ज्योति और क्रिस्टल को चुना था।
विज्ञापन
3 of 4
चूंकि नागिन के रोल के लिए किसी एक को लेना था तो एकता ने क्रिस्टल को अपनी अगली नागिन के लिए चुन लिया है। यानी अब नागिन के नए सीजन में आप सभी की एक नई नागिन से मुलाकात होगी। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें केवल आंखें नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि 'नागिन' के दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी सराहा है। ये शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहा। अब देखना होगा कि एकता कपूर नागिन के अगले सीजन में अपना ये कमाल दिखा पाती हैं या नहीं।