सोनी टीवी के मशहूर शो 'बेहद' के एक्टर पीयूष सहदेव पर रेप का आरोप लगा है। एक्टर के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष पर धारा-376 के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
बता दें कि इससे पहले एक्टर पीयूष सहदेव अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में आए थे। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पीयूष और उनकी पत्नी आकांक्षा रावत के तलाक की वजह, पीयूष का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था।
विज्ञापन
3 of 5
रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पीयूष का 'बेहद' सीरियल की क्रिएटिव टीम की एक सदस्य के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। हालांकि इन खबरों के बाद पीयूष खुद सामने आएं और उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने तलाक के अर्जी दी।
पढ़ें: 10वें ब्वॉयफ्रेंड के साथ भी सुष्मिता सेन का ब्रेकअप, पिछले चार सालों से था अफेयर
4 of 5
पीयूष सहदेव ने कहा, 'हां, मैंने और आकांक्षा ने अलग होने के लिए अर्जी दी है और हमारे तलाक की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इसके अतिरिक्त बाकि बाते महज अफवाह है। खासकर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाली बात।'
पीयूष ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था, 'बीती रात से मेरे कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों को मेरे अकाउंट से कुछ आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए हैं। मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं और बता दूं कि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है।'
पढ़ें: 'मेरी आशिकी तुमसे ही' के सेट पर शुरू हुआ था अफेयर, अब चोरी-छिपे खास दोस्तों के बीच रचाई शादी