फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फेमस सीरियल की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बोलीं- 'इतनी सी उम्र में हो गई थी छेड़छाड़ का शिकार'

Thu, 31 May 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shrenu Parikh
टीवी सीरियल इश्कबाज की लीड एक्ट्रेस श्रेणु पारेख ने हॉलीवुड के #Metoo कैंपेन की तर्ज पर अपनी जिंदगी से जुड़ा दर्दभरा एक्सपीरियंस शेयर किया है। श्रेणु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह आपबीती बयां की है।  
विज्ञापन

2 of 5
Shrenu Parikh
सीरियल इश्कबाज में गौरी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस श्रेणु ने बताया कि महज 6 साल की उम्र में ही उन्हें छेड़छाड़ जैसेी घिनौनी हरकत से जूझना पड़ा था। श्रेणु ने एक तस्वीर शेयर करते हुए यह बातें लिखी है कि जब वह नानी के घर जाया करती थी तो उस वक्त बस में सफर करने के दौरान उन्हें बैडटच का एहसास हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
Shrenu Parikh
दरअसल, उन्होंने बताया कि 'एक दिन बस में एक अंकल ने नाना से कहा कि वह मुझे गोद में बैठा लेगा, नाना भी राजी हो गए ताकि मैं सफर में थक ना जाऊं, उस शख्स ने मुझे गोद में बैठाया, लेकिन मैं उस वक्त सिर्फ छह साल की थी और मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या-क्या हो सकता था।' 

4 of 5
Shrenu Parikh
श्रेणु ने आगे लिखा कि ' मेरी समझ से यह बिल्कुल बाहर था कि उस दौरान मेरे साथ क्या हो रहा था, वो आदमी मुझे बार-बार गलत तरीके से छू रहा था और इस बात का मुझे भी अंदाजा होता जा रहा था कि कुछ तो गलत है, लेकिन मैं कुछ कह नहीं सकी, क्योंकि उस वक्त में सही और गलत को समझने के लिए परिपक्व नहीं थी, वहीं, नाना दूर खड़े हुए थे जिनपर मेरी नजर बराबर जा रही थी लेकिन मैं नाना को इसके बारे में एक बार भी बताने की कोशिश नहीं कर पा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shrenu Parikh
श्रेणु ने आगे बताया कि 'ऐसा मेरे साथ कई बार हो चुका है, मेरी कई फ्रेंड्स हैं जिनके साथ भी ऐसी हरकतें कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन हम लड़कियां इसलिए आवाज नहीं उठा पाईं क्योंकि समाज को इस पर जल्द यकीन नहीं हो पाएगा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें