बिग बॉस सीजन 11 से लोगों की नजरों में आए प्रोड्यूसर विकास गुप्ता एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी भतीजी का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेकिन इस फोटो को लेकर वह ट्रोल हो गए हैं।
बता दें कि विकास की इस फोटो पर एक ट्रोलर ने आपत्तिजनक बातें लिख डाली जिससे बिग बॉस में शांत रहने वाले विकास गुप्ता भड़के उठे और उस ट्रोलर को करारा जवाब देकर ही माने।
विकास ने इस ट्रोलर के कमेंट का स्क्रीन शॉट्स लेकर लिखा है कि 'इस शख्स को आप प्यार दें, इसने मेरी भतीजी के लिए बेहद आपत्तिजनक बाते लिखी हैं, बता दूं इस इंसान के पास भी खुद की भतीजी है, फ्रस्ट्रेटड इंसान जो बच्चियों और लड़कियों की फोटो पर गाली लिखता है, इसलिए मुझे लगता है कि तुम्हारी स्थिति बेहद खराब है, इसका काम लोगों का ध्यान आकर्षित करना है प्लीज इसे अटेंशन दें।'
विकास गुप्ता बिग बॉस सीजन 11 के फाइनल में पहुचें थे और घर में उन्हें मास्टरमाइंड के नाम से जाना जाता था। उन्होंने घर में बहुत ही सधा हुआ खेल खेला था। लेकिन अंत में आकर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।