फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Television: कभी एयर होस्टेस और फ्लाइट अटेंडेंट हुआ करते थे ये सितारे, अब छोटे पर्दे से घर-घर में बनाई पहचान

Tue, 24 May 2022 01:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
छोटे पर्दे पर आने से पहले एयरलाइंस में नौकरी करते थे ये सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की दुनिया काफी ग्लैमरस है और ऐसी ही एयरलाइंस की नौकरी को भी काफी ग्लैमरस माना जाता है। एयरलाइंस की नौकरी में उन्हीं का सेलेक्शन होता है, जिनकी पर्सनेलिटी बढ़िया होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे पहले एयरलाइंस में एयर होस्टेस या फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी किया करते थे। कई सालों तक एयरलाइंस में नौकरी करने के बाद इन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और घर-घर में अपनी पहचान बना ली। आज हम आपको उन्हीं सितारों से मिलवाने वाले हैं, जो अपनी एयरलाइंस की नौकरी को छोड़ टीवी की दुनिया में आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़
'बिग बॉस 12' की विजेता और 'ससुराल सिमर का' से हर घर में पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले एयर होस्टेस थीं। उन्होंने कई सालों तक जेट एयरवेज में काम किया था। फिलहाल वह व्लॉग बनाती हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
विजेंद्र कुमेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विजेंद्र कुमेरिया
विजेंद्र कुमेरिया छोटे पर्दे पर आने से पहले जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट की जॉब किया करते थे। अपनी इसी जॉब के दौरान उनकी मुलाकात अपनी पत्नी से हुई थी। उन्होंने 2006 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। वह 'प्यार का दर्द है', 'तुम्हारी पाखी', 'शास्त्री सिस्टर्स' जैसे कई शोज का हिस्सा रहे हैं। फिलहाल वह 'मोसे छल किए जाए' में नजर आ रहे हैं।

4 of 7
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
धीरज धूपर
'कुंडली भाग्य' में करण लूथरा का किरदार निभाकर फेमस हुए धीरज धूपर भी जेट एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी करते थे। कुछ समय के बाद वह मुंबई आए और एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया। वहीं अब वह और उनकी पत्नी विन्नी जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं और उन्होंने अपने शो को छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

5 of 7
आमिर अली - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर अली
टीवी का जाना माना चेहरा आमिर अली भी पहले सहारा एयरलाइंस में केबिन क्रू की नौकरी करते थे। उन्होंने पांच साल तक एयरलाइन में काम किया और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया। आमिर 'आई हेट लव स्टोरीज', 'ये क्या हो रहा है' जैसी कुछ फिल्मों का भी हिस्सा रहे। वहीं, उन्होंने टीवी पर कई सारे शोज किए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सुदीप साहिर - फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप साहिर
मशहूर टीवी एक्टर सुदीप साहिर भी एयरलाइंस में केबिन क्रू की नौकरी करते थे। वह कई म्यूजिक वीडियो और 'क्या होता है प्यार', 'आयुष्मान', 'वो अपना सा' जैसे कई शोज का भी हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार वह 'तेरा यार हूं मैं' सीरियल में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आकांक्षा पुरी - फोटो : Instagram
आकांक्षा पुरी
आकांक्षा पुरी भी पहले एयर होस्टेस हुआ करती थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और कई फिल्मों का हिस्सा भी रहीं। आकांक्षा ने मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। वहीं, अब वह टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'विघ्नहर्ता गणेश' में पार्वती का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें